Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

सालों बाद सामने आया टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का दर्द, कहा – मैं शरद के लिए इतनी पागल थी कि उसे पाने के लिए मैंने…

Posted on November 30, 2022

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचान नाम हैं। एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग के चलते उन्हें घर-घर में पहचाना जाता है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक्ट्रेस की जिंदगी के उस किस्से के बारे में बताने वाले है, जब एक्ट्रेस अपने को-स्टार के साथ प्यार में पड़ गई। दोनों का प्यार काफी समय तक चला। लेकिन फिर एक मोड़ पर आकर उनके रास्ते अलग हो गए। जिसने एक्ट्रेस को बुरी तरह तोड़ दिया। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपने प्यार को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाना मंजूर किया।

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात सीरीयल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर शरद मल्होत्रा से हुई। जहां पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। वो दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरीयस भी थे। ऐसे में उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने ऑफिशियल कर दिया कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ करीब 8 सालों तक रहे।

लेकिन फिर दिव्यांका ने अपने इस रिश्ते में थोड़ा आगे बढ़ाने का सोचा और इसे शादी के मोड़ तक ले जाने की ठानी। इस फैसले ने ही दोनों के रास्ते अलग कर दिए। जहां एक तरफ दिव्यांका एक्टर शरद से शादी करना चाहती थी। वहीं शरद उस दौरान शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। लेकिन शादी के लिए दिव्यांका की उत्सुकता देख शरद ने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला लिया। ब्रेकअप की बात सुन एक्ट्रेस का दिल मानो बिखर कर रह गया।

एक्ट्रेस ने इन सब बातों का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया। जिनमें उन्होंने बताया की ब्रेकअप के बाद उनका बुरा हाल हो गया था। उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की। यहां तक कि वो उस दौरान अंधविश्वास में विश्वास करने लगी। उनको लगने लगा कि किसी ने शरद मल्होत्रा के ऊपर कुछ कर दिया है, जिसके चलते उन्होंने यूं अचानक 8 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया। आपको बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस इस सदमें से उबर चुकी हैं और विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। वहीं उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी कर ली है। दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नम्रता मल्ला ने बिकिनी टॉप पहन कर दिखाया सुडौल फिगर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
  • गौतम अड़ानी साइकिल पर बेचते थे साड़ियां, इस तरह मेहनत से बदली गौतम अड़ानी की पूरी जिंदगी
  • बॉलीवुड के यह सितारे बुढ़ापे में भी नहीं ले रहे रुकने का नाम, बुढ़ापे में भी ले रहे हैं बाप बनने का सुख
  • सलमान ख़ान की भाभी को पहली बार देखते ही दिल दे बैठे थे आशुतोष राणा, दोनों की जोड़ी के आज भी चर्चे हैं पूरे भारत में
  • 90 के दशक के इस दमदार विलन को नहीं मिल रहा काम, मजबूरी में करना पद रहा ये छोटा काम

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme