हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार को भला कौन नहीं जानता। राजकुमार एक ऐसा अभिनेता थे जो अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थे। वह अपनी फिल्मों में भी बेहद ही खूबसूरत एक्टिंग किया करते थे। और लोग उनकी एक्टिंग के कायल थे। सुनहरे पर्दे पर राजकुमार के हर एक किरदार को खूब पसंद किया गया।
वहीं उनके ‘जानी’ बोलने का अंदाज लोगों को खूब भाता था। और इसी अंदाज के चलते वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाकी अभिनेताओं से काफी अलग थे।राजकुमार जितने मजाकिया इंसान थे, उतने ही ज्यादा मुंहफट इंसान भी थे। वह किसी से डरते नहीं थे। और उनके मन में जो बात होती थी। वह बेझिझक जब बोल दिया करते थे।
हालांकि, उनके इस अंदाज से कई लोगों को बे’ज्जती भी साहनी पड़ जाती थी। लेकिन, वह सच बोलने से कतराते नहीं थे। बता दे, राजकुमार के साथ ऐसे कई वाकिए हुए हैं। जो हिंदी सिनेमा में मशहूर है। इन्हीं में से एक वहीदा रहमान और राजकुमार का किस्सा भी काफी पॉपुलर हुआ था। दरअसल, वहीदा रहमान और राजकुमार दोनों ही एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे।
इन दोनों ने कई फिल्मों में काम किया। जब राज कुमार और वहीदा रहमान फिल्म ‘उल्फत की नई मंजिलें’ में काम कर रहे थे। तब इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद वहीदा रहमान ने राजकुमार को अपने घर खाने पर बुलाया। और उन्होंने अभिनेत्री साधना को भी इनवाइट किया था।
वहीदा रहमान के बुलावे पर राजकुमार उनके घर पहुंच गए। वहीं अभिनेत्री साधना भी इन दोनों के साथ शामिल हुई। तीनों ने कई घंटों तक बैठकर बातचीत की। और जब खाने का वक्त आया तो साधना जी ने राजकुमार से कहा कि, आप खाना खा लीजिए। इसके बाद राज कुमार कहते हैं कि, हां आप शुरू कीजिए।
वहीदा रहमान ने फिर से राज कुमार से रिक्वेस्ट की। लेकिन, जवाब फिर वही मिला, जिसपर वहीदा रहमान ने राज कुमार से पूछा खाना तो खाते होंगे ना आप?इसके जवाब में राजकुमार कहते हैं कि, ‘जानी खाना तो हम खाते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कहीं भी कुछ भी खा लें’। इस वाकए के बाद साधना और वहीदा रहमान है’रान रह गई थी।
इतना ही नहीं बल्कि वह दोनों एक दूसरे के चेहरे पर देखती रही। और फिर उन्होंने राजकुमार से कुछ नहीं कहा। बता दें, राज कुमार ने साल 1952 में आई फिल्म ‘रंगीली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।