Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu
yhfgj-min

जब महेश भट्ट पर चढ़ गई उनकी बहू, सरेआम खोली काले चिट्ठों की पोल, मच गया था हंगामा

Posted on September 30, 2022

महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता हैं। वे अपनी फिल्मों को लेकर कम और अपने विवादों को लेकर अधिक चर्चा में रहते हैं। महेश भट्ट और विवादों का काफी पुराना नाता रहा है। जैसे उन्होंने एक मैगजीन फोटोशूट के लिए अपनी सगी बेटी पूजा भट्ट को ही लीप टू लीप किस कर लिया था। बाद में उन्होंने ये तक बोल दिया था कि पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।

महेश भट्ट ने अपने करियर के दौरान कई बार गर्लफ्रेंड्स बदली। कुछ अभिनेत्रियों ने तो ये तक आरोप लगाया था कि वे फिल्म में ऑफर देने के बदले उनसे गंदी-गंदी डिमांड तक करते थे। खैर आज हम आपको उस महिला से मिलाने जा रहे हैं जो खुद को महेश भट्ट की बहू बताती है। उसने महेश भट्ट और उनके कथित भतीजे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

जब बहू ने लगाए महेश भट्ट पर संगीन आरोप: अभिनेत्री लवीना लोध ने साल 2020 में महेश भट्ट के खिलाफ एक वीडियो साझा कर तहलका मचा दिया था। इस वीडियो में लवीना ने बताया था कि ‘वे महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल की पत्नी हैं। उनके पति अवैध चीजों की सप्लाई करते हैं। वे लड़कियां भी सप्लाई करते हैं। मुझे उनके फोन में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। जब मैंने इसका विरोध किया तो महेश भट्ट ने मुझे धमकी दी।’

लवीना ने ये भी कहा कि ‘महेश भट्ट इंडस्ट्री के डॉन हैं। यदि भविष्य में मुझे या मेरे परिवार के किसी मेंबर को कुछ हो जाता है तो उसके जिम्मेदार महेश भट्ट, उनके भाई मुकेश भट्ट, साहिल सहगल और मेरे पति सुमित सभरवाल होंगे।’ लवीना के इन आरोपों के बाद महेश भट्ट ने भी पलट वार किया था।

महेश भट्ट ने ठोका था एक करोड़ का मानहानि का केस: महेश भट्ट ने लवीना लोध पर एक करोड़ का मानहानि केस ठीक दिया था। ये केस महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल और भांजे साहिल ने किया था। उन्होंने लवीना से 90 लाख रुपये का हर्जाना और लिखित में माफी मांगी थी। कुमकुम ने ये तक कहा कि लवीना ने ये वीडियो सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट के लिए डाला है। वह अपने पति से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालना चाहती हैं।

लवीना के पति अब लवीना के साथ नहीं रहते हैं। दूसरी तरफ लवीना के पति सुमित सभरवाल एक बयान जारी कर ये बोल चुके हैं कि महेश भट्ट उनके रिश्तेदार नहीं हैं। आप लवीना के आरोपों का पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं।

लवीना के करियर की बात करें तो वे सबसे पहले रियलिटी शो ‘सिने स्टार्स की खोज’ में दिखी थी। फिर वे कन्नड़ फिल्म ‘निर्दोषी’ में नजर आई। वे फिर कई तेलुगू फिल्मों में भी दिखाई दी। वे सोनी लिव के प्रोजेक्ट ‘गर्ल ऑन हील्स’ में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें 2019 में वेब सीरीज ‘हमसे ना हो पाएगा’ में भी देखा गया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रोहित शर्मा-रितिका सजदेह की लव स्टोरीः क्रिकेटर ने स्टेडियम में शादी के लिए किया था प्रपोज, शादी की तस्वीरें हुई वायरल।
  • दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब बातें, इस देश में तो आंसू पोंछने के लिए भी रेंट पर मिलते हैं लोग
  • Urvashi Rautela हुई Oops Moment का शिकार, कार से उतरते ही शॉर्ट ड्रेस में दिखा…वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे
  • इस मासूम बच्चे के साथ सलमान खान की मस्तीभरी फोटो हुई वायरल।
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख हुई फिक्स, जानिए कब होगी रसम शुरू, कब बनेंगे पति पत्नी…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme