बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं, जो अपने लविंग केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। वैसे देखा जाए तो इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां है, उन्हीं जोड़ियों में से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और लोगों को इन दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली है।
बच्चन परिवार की यह जोड़ी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। भले ही ऐश्वर्या राय शादी के बाद अब फिल्मों में बहुत कम नजर आने लगी है परंतु आज भी दुनिया भर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं।
फिलहाल, शादी के बाद ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहीं हैं और यह अपने संस्कारों का भी ध्यान रखती हैं। यह एक परफेक्ट पत्नी होने के साथ-साथ परफेक्ट बहू भी हैं लेकिन आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताने वाले हैं, जब ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पति से किस मांग लिया था।
आप सभी लोगों ने ऐश्वर्या राय की बहुत सी फिल्में देखी होंगी। उन्हीं फिल्मों में से आप लोगों ने धूम फिल्म तो देखी होगी। इस फिल्म में अभिनेत्री में ऋतिक रोशन के साथ लिपलॉक किया था, उसके बाद उनकी बहुत आलोचना की गई थी जिसके बाद कभी भी उन्होंने फिल्मों में किसिंग सीन नहीं किया। लेकिन एक बार ऐश्वर्या राय इंटरव्यू के बीच में ही सरेआम अपने पति अभिषेक बच्चन से किस मांग बैठी थीं, जिसके बाद होस्ट भी देखती रह गई।
दरअसल, यह बात आज की नहीं है। इस बात को काफी समय बीत चुका है। जब 2007 में विवाह के बंधन में बंधने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ओपरा विन्फ्रे के इंटरव्यू में पहुंचे थे। तब इस दौरान ओपरा विन्फ्रे ने यह सवाल पूछ लिया था कि दोनों ने कभी कैमरे के सामने किस क्यों नहीं किया? जब यह सवाल पूछा गया तो ऐश्वर्या राय ने भी इसका जवाब बड़े ही मजेदार अंदाज से दिया था, जिसे देखने के बाद ओपरा विन्फ्रे भी हैरत में पड़ गई थीं।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने सवाल का जवाब देते हुए तुरंत अपना गाल आगे बढ़ा दिया था और वहां पर बैठे अपने पति अभिषेक बच्चन से कहा कि आगे बढ़ो बेबी। ऐश्वर्या राय के इतने ही कहने पर अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी के गाल पर किसी कर लिया। हालांकि, इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ओपरा से यह भी कहा था कि जितना वेस्टर्न फिल्मों में यह सब खुले रूप से होता है, वैसा इंडिया में नहीं होता है।
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात साल 1997 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी और इसी फिल्म के बाद इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था। इन दोनों ने एक साथ पहली बार फिल्म “ढाई अक्षर प्रेम के” में काम किया जो 2000 में आई थी और इसके बाद 2003 में आई फिल्म “कुछ ना कहो” में साथ नजर आए थे।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी 2007 में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद 2011 में यह दोनों बेटी आराध्या माता-पिता बने थे।