मेष राशि: आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। अगर लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि: आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। धन कमाने के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिनका फायदा जरूर उठाएं।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपका विश्वास तोड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।
कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। आपको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा।
सिंह राशि: आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी इस समय व्यतीत करेंगे। करियर में तरक्की मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।