Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

इस एक्ट्रेस ने खोली प्रड्यूसर एकता कपूर के सेट की पोल, कहा – गंदे कमरे में …

Posted on October 4, 2022

जल्द ही टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा 2 दर्शकों के बीच आने वाला है, इस नए सीजन में भी आपको पुराने सीजन के ही स्टार्स देखने को मिलेंगे। पहले सीजन में प्रतिज्ञा की जेठानी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अलायका ही इस बार भी अपने पुराने किरदारा में नज़र आने वाली है। अलायका का नाम इस लिए भी इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इस सीजन में आने से पहले 3 साल तक वो इंडस्ट्री से गायब रही थी। हालांकि जब उन्हें प्रतिज्ञा 2 का ऑफर मिला तो वे इसके लिए मना नहीं मर पाई। अब मीडिया से बात करते हुए अलायका ने अपने अचानक इंडस्ट्री छोड़ कर जाने की बात बताई। आखिर वो कौनसी बात थी जिसकी वजह से उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कहने का मन बना लिया।

आज तक से हुई बातचित में अलायका ने बताया कि “मैं एकता कपूर के शो ‘परदेस में है मेरा दिल’ शो कर रही थी। उस दौरान सेट पर जिस तरह का मेरे साथ व्यावहा हुआ उसे देखकर मैंने इस इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया था।” एकता कपूर के सेट के बारे में बात करते हुए ऐक्ट्रेस ने बताया ‘वहां पर तो स्पॉट दादा भी अपने आपको प्रोड्यूसर से कम नहीं मानते थे। एकता कपूर मैम को तो कुछ पता नहीं होता था कि सेट पर किस के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता है। वहां पर मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर्स को बड़ी सी वैनिटी दी जाती थी। बाकी कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं उनको एक गंदा सा और छोटा सा रूम दे दिया जाता था।’

इससे आगे बात करते हुए वे कहती हैं कि “ये सब देखकर मुझे लगता था कि ऐसा किस लिए किया जाता है। एक लीड को अच्छा ट्रीटमेंट और कैरेक्टर आर्टिस्ट के साथ ऐसा व्यवहार। काम तो हम भी कर रहे हैं, अपना सारा इनपुट दे रहे हैं।”

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पैसे समय पर ना मिलने की भी बात कही, उन्होंने कहा “तीन महीने बाद काम का पैसा मिलता है, तब तक हम अपने पैसों से सर्वाइव करते हैं। हम अपना बेस्ट देने में जान लगा देते हैं, समय पर आते हैं, मेकअप करके तैयार रहते हैं शॉट देने के लिए, हम भी वही करते हैं जो लीड करता है तो कैरेक्टर आर्टिस्ट के साथ ऐसा भेदभाव क्यों?”

इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने प्रतिज्ञा 2 के लिए हां क्यों कहा ”इसी बीच मुझे प्रतिज्ञा सीजन 2 के लिए ऑफर आया और मैं खुद को रोक न सकी। इस शो में मुझे भले ही ज़्यादा सीन्स नहीं मिलते लेकिन यहां सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है। जो ट्रीटमेंट कृष्णा और प्रतिज्ञा को मिलता है वही ट्रीटमेंट सबको मिलता है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गृहिणी के लिए खुशखबर , रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आए गिरावट ,जानिए आज का दाम
  • पुराने ज़माने का 25 पैसे का सिक्का घर बैठे बना सकता है करोड़पति,जाने बिक्री केरने का आसान तरीका
  • Petrol-Diesel Latest Rates Today:कच्चे तेल की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट,क्रूड ऑयल 50 डॉलर के नीचे…
  • Gold Rate Today: औंधे मुँह गिरे सोना खरीदने वालो के लिए खुशखबरी, जाने आज का ताज़ा रेट
  • मार्केट में धूम मचने आ गया Oppo का सबसे सस्ता और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, देखकर लोग हो गए खुश

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme