Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

सिर्फ टाइट पैंट पहनने पर इस एक्ट्रेस के साथ किया ऐसा बर्ताव, पकड़ कर ले गए और…

Posted on October 1, 2022

कई देशों में अलग-अलग कानून होते हैं जिसकी वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। इन दिनों ईरान में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। दरअसल पिछले दिनों हिजाब विवाद को लेकर बवाल मचा था जिसमें 22 साल की लड़की महसा अमीनी को हिजाब ठीक से ना पहनने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई। इसके बाद यहां पर पहले से ज्यादा विवाद हो गया। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने भी अपने साथ हुई घटना को फैंस के साथ साझा किया।

दरअसल एलनाज ने बताया कि उनका पूरा परिवार इरान में रहता है। ऐसे में वह भी अपने परिवार के साथ रहने के लिए गई थी। ऐसे में वह भी मुसीबत में पड़ गई थी और उन्होंने बताया कि कितनी बुरी तरह से वहां के लोगों पर जुल्म किया जाता है। छोटी-छोटी बात पर वहां के लोगों को सजा दी जाती है और उन्हें डराया धमकाया जाता है।

एलनाज ने अपने साथ हुई बर्बरता को लेकर बताया कि, महसा अमिनी के साथ जो हुआ वो मेरे साथ भी हो सकता था। कुछ साल पहले मैं ईरान में थी। तेहरान में मेरा आखिरी दिन था। मैं अपने कजिन ब्रदर के साथ बाहर थी, तभी अचानक एक महिला मेरे सामने आकर मुझसे पूछने लगी कि ये क्या है? मुझे समझ नहीं आया था कि वो किस बारे में बात कर रही है फिर उसने मुझसे दोबारा पूछा- ये क्या है?

एक्ट्रेस ने बताया कि, वहां की मॉरल पुलिस गश्त-ए-इरशाद ने मुझे इसलिए पकड़ लिया था, क्योंकि मेरी पैंट टाइट थी। पैंट टाइट होने की वजह से मेरे टखने नजर आ रहे थे। सिर्फ इस वजह से मुझे वैन में बैठाकर ‘री-एजुकेशन’ सेंटर ले जाया गया। ये वही जगह है, जहां महसा अमिनी को ले जाया गया था। मुझे तब तक उस जगह पर रखा गया, जब तक कोई मेरे लिए वहां ढीले-ढाले ढंग के कपड़े लेकर नहीं आया।

जब मैं वहां पहुंची तो उन्होंने मेरा फोन और पासपोर्ट दोनों ले लिए थे। वो लोग जिस तरह से डराते हैं और जो बर्ताव करते हैं, इन सब चीजों के साथ ईरान में कोई नहीं रह सकता है, क्योंकि वो लोग अजीबोगरीब चीजों के लिए पकड़कर ले जाते हैं। वे महिलाओं के नेल के कलर, कपड़े, हिजाब किसी भी चीज के लिए पकड़कर ले जाते हैं।

कोई महिला इस तरह का बर्ताव डिजर्व नहीं करती है। ये कहानी मैं सिर्फ इसलिए सुना रही हूं, क्योंकि जो बर्बरता 22 साल की महसा अमिनी के साथ हुई है, वो मेरे साथ भी हो सकती थी। ये चीज ईरान में किसी भी महिला के साथ हो सकती है। ये बहुत खतरनाक है।

बता दे एलनाज वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ में नजर आ चुकी है। इस सीरीज में उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘मेड इन इंडिया’ के संगीत वीडियो में गुरु रंधावा के साथ नजर आ चुकी है। बता दे एलनाज ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ से अपने करियर की शुरुआत की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोरोना की चपेट में आईं किरण खेर, तीन साल पहले हुआ था ब्लड कैंसर, जानिए अब कैसी है हालत
  • शाह परिवार संग होली मनाएगी अनुपमा, जश्न के बीच बढ़ेंगी अनुज की गलतफहमियां
  • Kartik Aryan जल्द चखने वाले हैं ‘शादी का लड्डू’, सबके सामने किया बड़ा ऐलान
  • सारा खान ने शहनाज गिल के साथ परदे के पीछे किया ऐसा की वायरल हुआ वीडियो
  • रील बनाते-बनाते सरका रूपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन बहू का पल्लू, कैमरे में कैद हुआ ऊप्स मूवमेंट

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme