बॉलीवुड में सफल एक्टर बनने का सपना लेकर हर साल लाखों लोग मुंबई आते हैं। लेकिन इसमें कामयाबी सिर्फ कुछ को ही मिल पाती है। यहां न्यू कमर्स को नेपोटिज्म के अलावा कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ता है। फिल्म में रोल ऑफर करने के बदले उनसे जिस्मानी फ़ेवर मांगा जाता है।
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे किस्सों की भरमार है। सिर्फ स्ट्रगल एक्टर ही नहीं बल्कि कई नामी हीरोइनें भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्म रोल के बदले इंडस्ट्री के मर्दों के साथ सोने से इनकार कर दिया था। बल्कि उन्होंने खुद अपने दम पर अपना करियर बनाया।
कंगना की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। वह अपने विचारों को लेकर हमेशा से बेबाक रही हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि वे खुद भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। उन्हें तनु वेड्स मनु फिल्म के ऑडीशन के बाद एक मीटिंग में रोल के बदले शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया गया था। इस ऑडीशन को किसी यूनिट मेंबर ने लिया था। कंगना के अनुसार इंडस्ट्री में एक्ट्रेस से एक बीवी की तरह सेट पर पेश आने की उम्मीद की जाती है।
सनी लियोनी बॉलीवुड में आने से पहले एडल्ट फिल्मों में काम किया करती थी। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद उन्होंने ये काम छोड़ दिया। हालांकि कुछ नीची सोच के लोग उन्हें फिल्मों के बदले जिस्मानी संबंध बनाने का ऑफर देने लगे थे। लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
अभिनेत्री सुर्वीन चावला ने दावा किया था कि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। एक फिल्म मेकर ने कहा था कि वह शूट शुरू होने से पहले उन्हें अच्छे से जानना चाहता है। असल में वह उनकी बॉडी के हर पार्ट के बारे में अच्छे से जानना चाहता था।
ममता कुलकर्णी ने दावा किया था कि चाइना गेट फिल्म के लिए डायरेक्टर राज कुमार संतोषी ने उन्हें शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया था। हालांकि जब उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया तो डायरकेटर ने फिल्म में उनका रोल छोटा कर दिया था। बता दें कि ये एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म भी थी। फिर उनका नाम ड्रग्स केस से जुड़ गया था।
बॉलीवुड की हॉट दीवा ईशा गुप्ता भी दो बार कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। हालांकि उन्होंने ऐसे ऑफर ठुकरा दिए थे। फिर वे ऐसी चीजें नजरअंदाज करने के लिए आउटडोर शूट पर अपने माता पिता को ले जाया करती थी। उन्हें सेक्स का ऑफर ठुकराने की वजह से कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था।
यहाँ भी पढ़िए शत्रुघन की लाडली सोनाक्षी सिन्हा को बचपन में ही हो गया था सच्चा प्यार, अब बनेगी सलमान खान के घर की बहु
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर कास्टिंग कॉउच का आरोप लगाया था। उनके अनुसार उन्हें शंघाई फिल्म में रोल ऑफरहुआ था। लेकिन फिर एक दिन दिबाकर बनर्जी उनके घर आए और एक्ट्रेस क अपना टॉप निकालने को कहा। जब एक्ट्रेस ने इनकार किया तो उन्होंने पायल को फिल्म से निकाल दिया।