Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu
alia-min (2)

ये हैं आलिया भट्ट की जिंदगी के 5 सबसे बड़े विवाद, महेश भट्ट को मानती है दुनिया के सबसे बुरे पिता

Posted on September 25, 2022

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। उन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आलिया भट्ट ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

हालांकि आलिया भट्ट जितना अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में रही उतना ही ज्यादा उनका विवादों से भी नाता रहा। ऐसे कई मौके आए जब आलिया भट्ट विवादों से घिर चुकी है और लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे आलिया भट्ट के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवाद जब उन्हें लोगों से खूब खरीखोटी सुननी पड़ी।

आलिया ने महेश भट्ट को बताया था दुनिया का सबसे बुरा पिता: गौरतलब है कि, आलिया भट्ट मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद महेश भट्ट ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी बेटी आलिया भट्ट उन्हें सबसे बुरा पिता मानती है और इसकी वजह से वह कई बार उनके साथ गलत व्यवहार भी करती हैं। जब लोगों को आलिया भट्ट की यह बातें पता चली थी तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने आलिया भट्ट को अपने पिता की इज्जत करने की नसीहत दे डाली थी।

उप्स मोमेंट का शिकार हुई थी आलिया भट्ट: बता दें, आलिया भट्ट की जोड़ी मशहूर अभिनेता वरुण धवन के साथ खूब जंचती है। इस जोड़ी ने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट उप्स मोमेंट का शिकार हो गई थी। दरअसल, इस दौरान वरुण ने आलिया भट्ट को गोद में उठा लिया था और इस दौरान आलिया भट्ट ने ट्रांसपेरेंट सलवार पहनी थी जिसकी वजह से उन्हें उप्स मोमेंट का सामना करना पड़ा। इस दौरान भी आलिया भट्ट को बुरी तरह ट्रोल किया गया था और सोशल मीडिया पर उनका कई दिनों तक मजाक उड़ाया गया।

विज्ञापन को लेकर विवाद: आलिया भट्ट हाल ही में एक ज्वेलरी विज्ञापन में नजर आई थी। इस दौरान उनका ऐड काफी पसंद किया गया लेकिन इसी ऐड के चलते वह विवादों में भी फंस गई थी। दरअसल इस ऐड में आलिया भट्ट ने पुरानी प्रथा कन्यादान पर सवाल उठाए थे जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अभद्र भाषा को लेकर विवाद में आई थी आलिया: साल 2014 में आए टीवी शो AIB के दौरान आलिया भट्ट ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। डबल मीनिंग में बात करने के दौरान आलिया के मुंह से कुछ ऐसी बातें निकल गई थी जिसकी वजह से उनका खूब विरोध हुआ। इतना ही नहीं बल्कि इस शो में नजर आने वाले कुछ सेलेब्स ने भी डबल मीनिंग में बात की थी जिसके बाद इन सितारों के ऊपर केस दर्ज हो गया था।

सैफई महोत्सव के दौरान विवादों में फंसी थी आलिया: साल 2014 में अखिलेश सरकार ने सैफई महोत्सव का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी कलाकार जैसे कि माधुरी दीक्षित, सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे और उन्होंने जमकर परफॉर्मेंस दिया। एक तरफ मुजफ्फर में दंगा होने के कारण बीमारी और ठण्ड से लोग जूझ रहे थे जिसकी वजह से कई लोग इन सितारों से नाराज हो गए थे और इसी दौरान आलिया भट्ट से इस मुद्दे पर बात की गई लेकिन उन्होंने बोलने से मना कर दिया था, जिसके बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। हालांकि बाद में उनके पिता महेश भट्ट को इस मामले में माफी मांगनी पड़ी।

आधे-अधूरे ज्ञान की वजह से भी मजाक बन चुकी हैं आलिया भट्ट: गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के ज्ञान को लेकर कई बार मजाक उड़ाया जा चुका है। उनके ऊपर कई मिम्स और जोक्स बन चुके हैं। जब आलिया भट्ट करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी,

तो इस दौरान उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने पृथ्वीराज चौहान बताया था। इस मामले के बाद आलिया भट्ट का पूरे देश में मजाक उड़ाया गया इतना ही नहीं बल्कि वह कम नॉलेज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गृहिणी के लिए खुशखबर , रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आए गिरावट ,जानिए आज का दाम
  • पुराने ज़माने का 25 पैसे का सिक्का घर बैठे बना सकता है करोड़पति,जाने बिक्री केरने का आसान तरीका
  • Petrol-Diesel Latest Rates Today:कच्चे तेल की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट,क्रूड ऑयल 50 डॉलर के नीचे…
  • Gold Rate Today: औंधे मुँह गिरे सोना खरीदने वालो के लिए खुशखबरी, जाने आज का ताज़ा रेट
  • मार्केट में धूम मचने आ गया Oppo का सबसे सस्ता और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, देखकर लोग हो गए खुश

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme