बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों बड़ी तेजी से चर्चा में है। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं बल्कि यह खबर सोशल मीडिया पर हर जगह फैल चुकी है।
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं है” इसके बाद से ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस कमेंट कर एक दूसरे के रिश्ते के बारे में सवाल कर रहे हैं।
BREAKING ! Everything is not OK between #DeepikaPadukone & #RanveerSingh !!!
— Umair Sandhu (@UmairSandu) September 27, 2022
इन सभी के बीच रणवीर सिंह ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि, किसी की नज़र ना लगे (टचवुड) हमने साल 2012 में डेटिंग शुरू की थी, वहीं इस साल ( 2022) में मुझे और दीपिका को एक साथ दस साल हो गए हैं’। उनका कहने का मतलब था कि ये रिश्ता लगातर गहराता जा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका को लेकर वे खुश है, एक्ट्रेस के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान की भावना है।”
बता दें, हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर कहा था “मेरी सफलता का सीक्रेट मेरी पत्नी हैं और मुझे उनसे कुछ करने की ताकत मिलती है।” रणवीर ने इस दौरान दीपिका को अपने घर की लक्ष्मी भी बताया था।
बात की जाए रणवीर सिंह के काम के बारे में वह आखिरी बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा रणवीर सिंह अब जल्दी फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।
इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी। गौरतलब है कि आलिया और रणवीर इससे पहले फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में भी नजर आएंगे।
वहीं बात की जाए दीपिका के काम के बारे में तो वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ और ‘सपुरहीरो’ ऋतिक रोशन संग फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा दीपिका प्रोजेक्ट K पर भी काम कर रही है जिसमें वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएगी।