Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

पहली बार सामने आया Deepika Padukone के एक्ट्रेस बनने का ये सच

Posted on October 9, 2022

आज के समय में दीपिका पादुकोण भारतीय फिल्म जगत की सबसे मशहूर और महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। बीते समय में रिपोर्ट्स में यह बात कई बार कही जा चुकी है कि दीपिका अब फिल्मों की फीस के मामले में अभिनेताओं को टक्कर देने लगी हैं जबकि बीते सालों में हमेशा से अभिनेताओं को अभिनेत्रियों की अपेक्षा किरदार निभाने के लिए ज्यादा भुगतान होता रहा है। पद्मावत फिल्म के समय यह बात सामने आई थी कि दीपिका को मुख्य किरदार निभाने के लिए शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से भी ज्यादा पैसे मिले हैं। यह सब बातें एक्ट्रेस के करियर में सफलता के कीर्तिमान को दर्शाती हैं।

यहां तक का सफर दीपिका के लिए कभी भी आसान नहीं रहा है बल्कि हमेशा परेशानियां उनका रास्ता रोकती रही हैं। हाल ही में एक चर्चित विदेशी चैनल पर मशहूर हस्तियों को लेकर बनाए जा रहे शो ‘मेगा आइकॉन’ पर दीपिका पादुकोण के जीवन और करियर के छिपे हुए पहलू उजागर हुए हैं। दीपिका ने इसकी झलक के लिए एक छोटा से वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उनके पति रणवीर सिंह, डायरेक्टर इम्तियाज अली और खुद दीपिका अपने सफर के बारे में करते नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण का पोस्ट:. दीपिका ने शो की एक छोटी से वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘एक अच्छे अभिनेता और एक महान अभिनेता के बीच का अंतर सरल है: यह सिर्फ नजरिए की बात है। यह @deepikapadukone की कहानी है, जिस तरह पहले कभी भी नहीं बताई गई। मेगा आइकॉन का एक नया सीजन 20 सितंबर, रविवार को शाम 7 बजे नेशनल जियोग्राफिक पर आ रहा है।’

दीपिका को लेकर खुलासे: इस दौरान डायरेक्टर इम्तियाज अली कहते हैं कि उन्हें फिल्म जगत के इतिहास में दीपिका जैसा काम करने वाला कोई शख्स नजर नहीं आता। रणवीर सिंह खुलासा करते हुए बताते हैं कि दीपिका किसी मानसिक उथल-पुथल से होकर गुजर रही थीं, जिसने बाद में एक कलाकार के तौर पर उन्हें उभरने में मदद की। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए दीपिका भी कहती हैं कि मैंने कैमरे के सामने अपने अंदर के व्यक्तित्व को बाहर लाकर किरदार में डालने की कोशिश की और कॉकटेल के बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनुपमा अपडेट: अनुज और अनुपमा हुई लापता क्या वापिस मिलेंगे दोनों ?
  • ऑरेंज कलर की ट्यूब ड्रेस में मौनी रॉय ने दिखाया हुस्न का जलवा, Bold तस्वीरें हुईं इंटरनेट पर वायरल
  • पहली बार हवाई जहाज में बैठी 62 साल की महिला किसान, फिर जो हुआ वह देख भावुक हो गया पूरा इंटरनेट
  • 50 साल की उम्र में अनुपमा बनेगी मां? कहानी में आएंगे बड़े ट्विस्ट
  • पठान के ‘बेशर्म रंग’गाने पर लड़की ने अपने डांस से कर दी दीपिका पादुकोण की छुट्टी, लोगों ने पूछा- आप क्यों नहीं थीं गाने में?

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme