बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा फातिमा सना शेख फिल्म जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट साझा करती रहती हैं। फैंस को उनकी ये पोस्ट काफी ज्यादा पसंद आती हैं। फैंस इनकी पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। इसी दौरान उनका एक खुलासा जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो बॉलीवुड से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं।
बता दें कि वैसे तो फातिमा सना शेख का नाम मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के नाम से जुड़ा है। साथ ही दोनों के बारे में ये खबरें आ रही हैं कि फातिमा जल्द ही आमिर की पत्नी बन सकती हैं और दोनों जल्द ही एक वैवाहित जीवन की शुरुआत करेंगे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है। ये वही जानते होंगे। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में फातिमा से जुड़े खुलासे के बारे में बताने वाले हैं। उनका कहना है कि अगर कोई लड़की फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बनना चाहती है तो उसे बड़े लोगों के साथ रात गुजारनी पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि बड़े-बड़े लोग लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं और उनके सामने ये सब मांग रखते हैं। वहीं कई लड़कियां उनके झांसे में आकर ऐसा कर भी लेती हैं। उसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा, जिसने सबके होश उड़ा दिए।
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने आगे बताते हुए कहा कि ऐसा उनके साथ भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था तब उन्हें बड़े-बड़े लोगों की तरफ से उनके साथ रात गुजारने पर बड़े चांस मिलने के ऑफर आते थे। उनसे बोला जाता था कि उनके साथ सोने के बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्टस मिल जाएंगे। लेकिन फातिमा ने इस बारे में सोचा-समझा और मना कर दिया। उनका कहना है कि उनके लिए सबसे जरुरी आत्मसम्मान है। बता दें कि इसके बाद फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में कदम रखा और एक से बढ़कर एक फिल्में की। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला।
वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही ‘सैम बहादुर’ और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की सीक्वल में नज़र आएंगी। फिल्म ‘सैम बहादुर’ में फातिमा एक्टर विक्की कौशल के साथ नज़र आएंगी। वहीं ‘लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल’ में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ नज़र आएंगी। फैंस उनकी इस पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।