छोटे पर्दे का बेहतरीन शो ‘सास भी कभी बहु थी’ उस ज़माने का बहुचर्चित शो रहा है। हर वर्ग के लोग इस शो के दीवाने थे। लोगों को इस सीरियल के कलाकारों की एक्टिंग बहुत पसंद आई थी। जिसमें से मुख्य किरदार निभाने वाली स्मृति इरानी का नाम भी आता है। वैसे तो एक्ट्रेस स्मृति इरानी को सब जानते हैं, लेकिन कोई ये नहीं जानता कि आज की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने अपना जीवन बनाने के लिए अपनी दोस्त का जीवन बर्बाद कर दिया था।
स्मृति इरानी ने एक्ट्रेस बनने की चाहत लेकर मुंबई में कदम रखा था। स्मृति इरानी ने एक्ट्रेस बनने की राह में होटल्स के टेबल पर कपड़ा तक मारा है। जिसके कुछ समय बाद एक्ट्रेस की मुलाकात मॉडल मोना इरानी से हुई जिसने उनकी मुंबई में बहुत मदद की। स्मृति इरानी काफी समय तक अपनी दोस्त के घर पर ही रुकी थी। जिसके बाद स्मृति ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उनकी दोस्त को उन्हीं के घर से बाहर निकलना पड़ा।
दरअसल, मोना इरानी ने स्मृति इरानी की हर चीज़ में सहायता की। जिसके बाद स्मृति इरानी को एकता कपूर के एक सीरियल में रोल मिल गया और वो एक्ट्रेस बन गई। स्मृति काफी समय से अपनी दोस्त मोना के घर पर ही थी, जिस दौरान स्मृति अपनी दोस्त मोना के ही पति जुबिन से प्यार कर बैठी। वहीं जुबिन भी स्मृति को चाहने लगे थे। जिसके बाद जुबिन ने मोना से अलग होना का फैसला किया और 10 साल की शादी को तोड़ते हुए अलग हो गए। फिर क्या था जुबिन ने मोना को उन्हीं के घर से निकाल फेंका।
जिसके बाद जुबिन और स्मृति दोनों ने साल 2001 में शादी कर ली और एक नई दुनिया बसाई। वहीं जुबिन और मोना की एक बेटी भी थी। उसका नाम स्नेहिल है। अब स्नेहिल अपनी मां मोना और नई मां स्मृति दोनों के साथ रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस स्मृति इरानी भी स्नेहिल को अपने बच्चों से ज्यादा प्यार करती हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर क्यूट बॉन्ड शेयर करते नज़र आ जाते हैं। वैसे तो अब सब कुछ सही है, लेकिन स्मृति के बारे में ये बात सुनने के बाद लोगों का मानना है कि उन्होंने अपना घर बसाने के लिए अपनी ही दोस्त का घर तोड़ दिया।