Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

इस ख़ास व्यक्ति के सपने में आये सुशांत सिंह राजपूत, कही यह बातें

Posted on September 21, 2022

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से अलविदा कहे हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं। लेकिन, वह फिल्मों के जरिए वह आज भी फैंस के बीच जीवित हैं। अभिनेता का परिवार ही नहीं, उनके फैंस भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। आए दिन अभिनेता को फैंस याद करते हैं और वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी।

बहन की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए सुशांत: छोटे पर्दे पर अच्छी कामयाबी हासिल करने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया था। सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनके फैंस भी उन्हें याद कर भावुक हो गए हैं। हाल ही में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने एक्टर को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने सपने में अपने भाई को देखा था। प्रियंका सिंह ने सुशांत की तस्वीर और परफ्यूम बॉटल के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ लिखा, ‘लाइफ ने मुझे बेरहमी से नकार दिया है कि मैं अपनी नींद से शांति चुरा रही हूं। मैं अपनी सबसे प्यारी कंपनी को मिस करती हूं। जब हम हर बात पर डिस्कस करते थे। आपका पसंदीदा परफ्यूम मेरे चारों और रहता है। सुशांत को सपने में देखा।’

What Life has mercilessly denied me, I seemed to steal in d peace of my sleep- a relaxed setting in your playful yet intense company, discussing, of all the things,your fav perfume and the fragrance lingers on all around me!
Saw Sushant In Dreams pic.twitter.com/CL0ggWsQJx

— Priyanka Singh (@withoutthemind) September 16, 2022

प्रियंका सिंह के इस ट्वीट के बाद सुशांत के फैंस लगातार अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस भी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ने भी सुशांत को सपने में देखा। एक यूजर ने लिखा, ‘जब मैंने सोने के लिए आंखें बंद की तो सुशांत को अपने सामने ठीक इस फोटो की तरह ही मुस्कुराते हुए देखा। शायद वो मुझे ट्वीट करने की याद दिला रहे थे। सॉरी सुश।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मैं आपको देखना चाहता हूं। एक बार गले लगाना चाहता हूं और आपको बताना चाहता हूं। हम सभी आपसे कितना प्यार करते हैं। आप हमारे लिए क्या मायने रखते हैं।’

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को कहा अलविदा : बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनका यूं जाना असमान्य नहीं था। एम्स की जांच में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई। उनके जाने के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने जांच की मांग की। जबकि कई राजनीतिक हस्तियों ने भी साजिशन की बात कहकर जांच की मांग की थी। देखते ही देखते बॉलीवुड के अंदर से भी कई सवाल उठने लगे थे।

साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ से डेब्यू किया। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ से उनकी किस्मत पलटी। फिर साल 2013 में सुशांत ने ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’, ‘सोनचिरैया’ और ‘छिछोरे’ कीं। अब सिर्फ सुशांत की यादें ही उनके फैंस के बीच रह गई हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नम्रता मल्ला ने बिकिनी टॉप पहन कर दिखाया सुडौल फिगर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
  • गौतम अड़ानी साइकिल पर बेचते थे साड़ियां, इस तरह मेहनत से बदली गौतम अड़ानी की पूरी जिंदगी
  • बॉलीवुड के यह सितारे बुढ़ापे में भी नहीं ले रहे रुकने का नाम, बुढ़ापे में भी ले रहे हैं बाप बनने का सुख
  • सलमान ख़ान की भाभी को पहली बार देखते ही दिल दे बैठे थे आशुतोष राणा, दोनों की जोड़ी के आज भी चर्चे हैं पूरे भारत में
  • 90 के दशक के इस दमदार विलन को नहीं मिल रहा काम, मजबूरी में करना पद रहा ये छोटा काम

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme