बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी ‘सोनम कपूर’ ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। बता दें, सोनम कपूर को सबसे पहले फिल्म ‘सांवरिया’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। हालांकि इन दोनों सितारों की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
इसके बाद सोनम कपूरने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। और इसी बीच शादी के बंधन में बंधकर फिल्मी दुनिया को टाटा बाय-बाय बोल दिया। गौरतलब है कि, सोनम कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई है। और अब वह मां बनने वाली है। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शादी से पहले सोनम कपूर कई हस्तियों को डेट’ कर चुकी थी। इसके बाद ही उन्होंने आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई।
आइए जानते हैं सोनम कपूर ने कीन्हे डेट किया था?
पुनीत मल्होत्रा: कहा जाता है कि, अपने करियर की शुरुआत में सोनम कपूर ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा को डे’ट किया था। रिपोर्ट की मानें तो पुनीत मल्होत्रा और सोनम कपूर फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरी’ की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ प्यार में पड़े थे।
दरअसल पुनीत मल्होत्रा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। ऐसे में यह दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। कहा जाता है कि, पुनीत मल्होत्रा और सोनम कपूर ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डे’ट किया। और फिर इसके बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया।
रणबीर कपूर: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर पर भी सोनम कपूर का दिल आया था। दरअसल, रणबीर और सोनम कपूर ने एक ही साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। कहा जाता है कि, इसी फिल्म में काम करने के दौरान सोनम रणबीर कपूर को प्यार कर बैठी थी।
लेकिन कहा जाता है कि, रणबीर कपूर ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। क्योंकि, वह इस दौरान जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को डे’ट कर रहे थे। सोनम कपूर जब मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी। तब उन्होंने रणबीर के साथ अपने अ-फेयर को लेकर खु’लासा किया था।
साहिर बेरी: रणबीर और पुनीत मल्होत्रा के अलावा सोनम कपूर का नाम मशहूर बिजनेसमैन साहिर बेरी के साथ भी जुड़ चुका है। बता दे, सोनम कपूर और साहिर बेरी ने काफी लंबे समय तक सीक्रेट तरीके से एक दूसरे को डे’ट किया था। हालांकि जब मीडिया में इस तरह की खबरें फैली। तो सोनम ने साहिर बेरी संग अपने रिश्ते पर बात कुबूल नहीं की और ना ही कभी उन्होंने इसका खु’लासा किया। इसके बाद सोनम ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डे’ट किया और उनसे शादी रचा ली।