Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

श्रीदेवी की इन चार फिल्मों को कभी देखना नहीं चाहती जानवी कपूर,

Posted on January 9, 2023

जाह्नवी कपूर आज बॉलीवुड की दुनिया की वह चमकता हुआ सितारा हैं, जो अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के कारण जानी जा रहीं हैं। जाह्नवी कपूर फिल्म अभिनेत्री श्री देवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पुत्री हैं। जो अपनी फिल्में ‘धड़क’, गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’, रूही’ आदि द्वारा अपनी खूबसूरत अदाकारी से दर्शकों के दिल तक पहुँच चुकीं हैं।

उनकी माँ फेमस एक्ट्रेस श्री देवी नहीं चाहती थीं की उनकी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्मों में आये। वह उन्हें फिल्मों में आने से मना क्यों करतीं थीं ? हम जानेंगे इस बात को भी। जबकि जाह्नवी कपूर की सुंदरता और एक्टिंग की समझ यह बात जाहिर करती है़ कि कपूर परिवार के अन्य फिल्मी कलाकारो की तरह वह भी फिल्मी दुनिया के लिए पूरी तरह एक फिट एक्ट्रेस हैं। फिल्मी पंडितों का पूर्वानुमान है़ कि जाह्नवी कपूर वह आकर्षक चेहरा हैं जो एक दिन बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बना लेंगी।

जाह्नवी कपूर ने कैलिफोर्निया स्थित ली स्टैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का वह प्रसिद्ध फिल्म प्रशिक्षण संस्थान है़ जहाँ से शाहरुख खान के बेटे आर्यन और रणबीर सिंह ने एक्टिंग का प्रशिक्षण लिया था। एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने के बाद भी जाह्नवी कपूर की माँ श्री देवी पहले नहीं चाहती थीं कि बेटी जाह्नवी फिल्मों में काम करे।

क्योंकि श्री देवी का मानना था कि जाह्नवी बहुत भोली है़। वह दुनियादारी नहीं जानती है़। इसलिए यह फिल्मी लाइन उसके लिए अच्छी नहीं है़। लेकिन जाह्नवी कपूर का फिल्म की ओर रुझान बचपन से ही था। क्योंकि उसके पिता बोनी कपूर खुद एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं। वह बचपन से ही घर में फिल्मी वातावरण देखती थी।

छोटी जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के साथ अक्सर फिल्म की शूटिंग देखने भी जाती थी। इसलिए उसने स्टूडेंट लाइफ से ही मन में एक कामयाब एक्ट्रेस बनने का ख्वाब संजोकर रखा था। वर्ष 2018 में जाह्नवी कपूर को जब उसकी पहली फिल्म ‘धड़क’ के लिए साइन किया गया तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। उसके जीवन में वह दिन आ गया था जब उसे दुनिया वालों को अपना टैलेंट दिखाना था।

अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ में जाह्नवी ने बहुत लगन के साथ काम किया। इस फिल्म में उसने अपना किरदार पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। क्योंकि उसे पता था कि स्टार किड्स को अपने माँ -बाप के बदौलत एक दो फिल्में तो अवश्य मिल सकती हैं। लेकिन यदि फिल्म इडस्ट्री में टिके रहना है़ तो जी जान लगाकर काम करना होगा।

फिल्म ‘धड़क’ में जाह्नवी कपूर द्वारा दिल से किया गया काम दर्शकों के दिल को छू गया। परिणामतः फिल्म हिट हो गयी। जाह्नवी कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सिने पुरस्कार भी मिला, यह पुरस्कार उसको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का संबल था। पिछले वर्ष 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में एक पायलेट की भूमिका में जान फूंकने वाली जाह्नवी कपूर ने दर्शकों को फिल्म के अंत तक बाँधे रखा।

इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर के फैंस की संख्या चार गुनी हो गयी। जाह्नवी कपूर के खूबसूरत मासूम चेहरे से सच्चाई झलकती है़ जो उसके किसी भी फिल्म के किरदार को जीवंत कर देती है़। जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर से भी फिल्म से संबंधित विचार विमर्श करतीं रहतीं हैं।

जाह्नवी कपूर समय-समय पर अपने कारनामों के कारण भी सुर्खियों में छायी रहतीं हैं। कुछ वर्षों पूर्व वायरल एक वीडियो में जाह्नवी कपूर का ब्वाय फ्रेंड शिखर पहारिया उनके गालों को चूमता हुआ नजर आया। जाह्नवी कपूर का लव मैटर का वीडियो वायरल हो गया।

काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया रहा। इसी तरह कुछ दिनों पहले जाह्नवी कपूर एक वीडियो में सलवार सूट पहनकर क्रिकेट खेलती हुईं नजर आयीं। सोशल मीडिया को इस बात पर आश्चर्य था कि वीडियो में उनके द्वारा क्रिकेट खेलना तो ठीक है़ लेकिन इतनी बड़ी स्टार द्वारा सलवार सूट पहनकर क्रिकेट खेलना गजब लग रहा था। क्योंकि ऐसा लग रहा कि कोई आम लड़की गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेल रही हो।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्मों में दोस्ताना-2 है़। जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रहीं हैं। अपनी नयी फिल्म दोस्ताना-2 को लेकर जाह्नवी कपूर बहुत आशान्वित हैं। जनवरी 2021 के महीने में इसकी शूटिंग गोवा में चल रही थी। उन्हीं दिनों जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ बाइक पर घूम रहीं थीं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा का विषय बना रहा ।

जाह्नवी कपूर जब भी अपनी दिवंगत माँ श्री देवी को याद करतीं हैं तो बहुत भावुक हो जातीं हैं। वह कहती हैं कि वह मेरी अच्छी मार्गनिर्देशक थीं, जो हमेशा मेरे उज्जवल जीवन के लिए चिंतित रहतीं थीं। जाह्नवी कपूर कहती हैं कि मेरी माँ श्री देवी ही मेरी फेवरेट फिल्म एक्ट्रेस हैं।

जाह्नवी कपूर से यह पूछने पर कि यदि उन्हें फेमस फिल्म एक्ट्रेस श्री देवी की किसी फिल्म का रीमेक करने को मिले तो वह उनकी कौन सी फिल्म करेंगी ? इस सवाल पर बहुत सोंचती हुई जाह्नवी कपूर फिल्म ‘सदमा’ का नाम लेती हैं। वह इस फिल्म का रीमेक करने की इच्छा रखती हैं। इस फिल्म में उनकी माँ श्री देवी और फेमस एक्टर कमल हासन ने अपनी दमदार भूमिका निभायी थी, जो वर्ष 1983 में प्रदर्शित हुई थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉलीवुड इन 8 बड़ी अभिनेत्रियों को है शराब पीने का शौक,एक तो शराब के साथ…
  • निकितन धीर -कृतिका सेंगर ने बेटी देविका संग शेयर किया परफेक्ट फैमिली फोटोज की झलकियाँ
  • Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक कॉपी कर रही हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan? देखें PICS
  • तेरे इश्क में घायल की काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी चिल स्टाइल में किया डांस देखिये वीडियो
  • रियल लाइफ में बेहद हॉट हैं अनुपमा की ‘बेटी’ पाखी, देखें तस्वीरें…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme