Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा के बर्थडे पर डांस से जमाया था रंग, भांगड़ा करते दिखे कुणाल-ईशान

Posted on September 20, 2022

हाल ही में, एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के 28वें बर्थडे का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोस्तों संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साथ में तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिनमें उनकी मजबूत बॉन्डिंग और शानदार केमिस्ट्री साफ दिखाई देती है। हाल ही में, एक्टर ने अपनी पत्नी मीरा के बर्थडे का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोस्तों संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहले ये जान लीजिए कि मीरा राजपूत ने 7 सितंबर 2022 को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके लविंग हसबैंड शाहिद कपूर ने एक स्टार स्टडेड पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, कुणाल रावल, कुणाल खेमू और ईशान खट्टर जैसी बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुई थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

11 सितंबर 2022 को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मीरा की बर्थडे पार्टी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया, जिसमें शाहिद और मीरा अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल अपने सेलेब्स दोस्तों संग ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान खट्टर और कुणाल खेमू एक अलग कोने में भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शाहिद द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के ‘चिल वाइब’ पर कई प्रशंसकों ने कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, “मैं इस ग्रुप में रहना चाहता हूं।” कुछ ने इस पार्टी को ‘बेस्ट पार्टी’ बताया। वहीं, अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी मीरा के जन्मदिन से शेयर किए गए शाहिद के वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “फेव (पसंदीदा) गाना। हाहा।” यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

मीरा की इस जन्मदिन पार्टी में उनके ससुर पंकज कपूर, नीलिमा अज़ीम, सुप्रिया पाठक, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख शामिल हुए थे।

फिलहाल, आपको मीरा के बर्थडे का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नम्रता मल्ला ने बिकिनी टॉप पहन कर दिखाया सुडौल फिगर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
  • गौतम अड़ानी साइकिल पर बेचते थे साड़ियां, इस तरह मेहनत से बदली गौतम अड़ानी की पूरी जिंदगी
  • बॉलीवुड के यह सितारे बुढ़ापे में भी नहीं ले रहे रुकने का नाम, बुढ़ापे में भी ले रहे हैं बाप बनने का सुख
  • सलमान ख़ान की भाभी को पहली बार देखते ही दिल दे बैठे थे आशुतोष राणा, दोनों की जोड़ी के आज भी चर्चे हैं पूरे भारत में
  • 90 के दशक के इस दमदार विलन को नहीं मिल रहा काम, मजबूरी में करना पद रहा ये छोटा काम

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme