Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

तुषार कपूर और एकता कपूर के बीच हुई हाथापाई, पुलिस तक पहुंचा मामला

Posted on October 18, 2022

टीवी की दुनिया पर एकक्षत्र दबदबा बनाने वाली सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर आज एक सफल फ़िल्म निर्माता भी है। वहीं इसके साथ ही एकता कपूर का जलवा वेब पोर्टल पर भी बरकरार है। आज उनकी बनाई वेब सीरीज खूब धूम मचा रही है। एक तरफ जितेंद्र ने फिल्मों के ज़रिए लोगों के दिलों तक पहुंचने का रास्ता बनाया तो उनकी बेटी एकता कपूर ने टीवी धारावाहिकों के ज़रिए। अभी तक एकता कपूर कई सुपरहिट धारावाहिक टीवी की दुनिया को दे चुकी है। जो दर्शकों के ज़हन में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।

अपने टीवी धारावाहिकों के ज़रिए टीआरपी पर दबदबा बनाने वाली एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर के पोस्ट पर हैं, इसके साथ ही वो इस कंपनी में क्रिएटिव हेड की भी भूमिका निभाती हैं। बेटी एकता कपूर के अलावा जितेन्द्र को एक बेटा भी है जिसका नाम तुषार कपूर है। तुषार कपूर फिल्मों में बतौर हीरो बन कर आये। हालांकि तुषार को लोगों का इतना प्यार नहीं मिल पाया जितना उनके पिता को मिलता था। लिहाजा वे बॉलीवुड में फ्लॉप ही साबित हुए।

दोनों भाई बहनों में कमाल की बॉन्डिंग है, हालांकि आम भाई बहनों की तरह यह भी बचपन में खूब झगड़ा भी करते थे। ऐसे ही एक झगड़े का मजेदार किस्सा कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में तुषार कपूर ने सुनाया था, यह किस्सा तुषार कपूर जब सुना रहे थे तब उनके पास में उनके पिता जितेंद्र भी बैठे हुए थे। तुषार ने बताया कि उस दौरान उनकी बहन से उनकी इस कदर लड़ाई हो गयी कि बहन एकता कपूर ने पुलिस तक बुला ली थी आइए जानते हैं क्या है वो पूरा किस्सा।

तुषार कपूर ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि हम दोनों भाई बहन आपस में काफी झगड़ा करते थे। और मैं अपने स्वभाव से काफी धैर्य और शांति पसंद करता हूँ, हालांकि इसके बावजूद भी मैंने अपनी बहन एकता कपूर की काफी धुनाई की है। मेरे साथ अक्सर ऐसा होता था कि मैं जब तक सहन करता था तब तक सहन करता था। और जब मेरा धैर्य टूट जाता था तो मैं उसे मारने लगता था।

तुषार उस घटना का ज़िक्र करते हुए बताते हैं कि “यह उस समय की बात है जब हम दोनों एक साथ तिरुपति में दर्शन करने गए हुए थे। हम उस दौरान होटल में रह रहे थे, और किसी ना किसी बात पर हमारी उस दौरान काफी बहस भी हो रही थी। मुझे उसकी किसी बात पर ज़्यादा गुस्सा आ गया और मैंने उसे एक रख कर देदी। उसने गुस्से में रिसेप्शन पर कॉल कर दिया और चिल्लाने लगी पुलिस इसने मेरी नाक तोड़ दी। वहां मौजूद मेरे दोस्तों ने उसे समझाने की कोशिश की मगर उसने सच में फोन कर दिया था। उसके बाद पुलिस भी होटल में आ गयी थी, वो तो गनीमत है कि कुछ हुआ नहीं।

तुषार के इस किस्से पर जहां सब हैरान थे तो वहीं सबको हंसी भी आ रही थी। तुषार का यह किस्सा जितेंद्र को भी नहीं पता था। उन्होंने इसे सुनने के बाद कहा कि “अगर मुझे यह पहले पता चल जाता तो मैं तुषार को बहुत मारता” जितेंद्र के अनुसार वे अपनी बेटी एकता कपूर से सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं, वहीं तुषार कपूर के साथ भी उनका एक ख़ास रिश्ता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉलीवुड इन 8 बड़ी अभिनेत्रियों को है शराब पीने का शौक,एक तो शराब के साथ…
  • निकितन धीर -कृतिका सेंगर ने बेटी देविका संग शेयर किया परफेक्ट फैमिली फोटोज की झलकियाँ
  • Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक कॉपी कर रही हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan? देखें PICS
  • तेरे इश्क में घायल की काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी चिल स्टाइल में किया डांस देखिये वीडियो
  • रियल लाइफ में बेहद हॉट हैं अनुपमा की ‘बेटी’ पाखी, देखें तस्वीरें…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme