बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त चुनिंदा कलाकारों में से एक है। जिनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है। गौरतलब है कि, संजय दत्त को हर कोई जानता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी बेटी त्रिशाला दत्त के बारे में जो काफी पॉपुलर है। बता दे संजय दत्त ने पहली शादी रिचा शर्मा से की थी।
इसके बाद उनके घर बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ। हालाँकि साल 1996 में ऋचा की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। बता दें त्रिशाला 34 वर्ष की हो चुकी है। लेकिन वह आज भी टीनएज की लगती है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती है। जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।
यूं तो त्रिशाला ने अभी तक फिल्मी दुनिया में काम नहीं किया। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में जब एक यूज़र ने अपनी समस्याओं का जवाब मांगते हुए त्रिशाला से कहा कि, “सॉरी लेकिन अगर आपकी शादी में से-क्स नहीं हो रहा। तो सामने वाला साफ है कि चीटिंग कर रहा है। बस कह दो।”
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “मैं आपको कभी नहीं बताऊंगी कि क्या करना है ना ही अपने विचार थोपूंगी। आपको कैसे पता एक पति या पत्नी के बीच मेडिकल इश्यू नहीं चल रहा है? आपको कैसे पता अगर पति पत्नी में से कोई एक खास से-क्सुअल एक्ट को लेकर हिचकिचाता है। और वे इसकी वजह से से-क्स करना अवॉइड कर रहे हैं।”
आगे त्रिशाला ने कहा कि, ”क्या आपको पता है उनकी शादी की सभी जानकारी का अभी भी समझदारी वाला जवाब देना बाकी है? मेरा काम है निष्पक्ष होकर सुनना है। और ऐसा कुछ जो आप महसूस नहीं कर पा रहे हो वो आपकी नजर में लाना। फिर अपने विचार देना। एक थेरेपिस्ट आपकी आसान तरीकों से मदद करता है।
मेरा काम आपको नीचा महसूस कराना नहीं। ” बता दें, त्रिशाला फ़िल्मी दुनिया से दूर है और एक साइकोथैरेपिस्ट हैं। बता दें, त्रिशाला अपनी नाना-नानी के साथ अमेरिका में रहती हैं। लेकिन संजय दत्त के साथ अक्सर उन्हें देखा जाता है। वहीं संजय दत्त ने त्रिशाला की मां यानिकि ऋचा शर्मा की मौ’त के बाद रिया पिल्लै से शादी रचाई थी।
लेकिन उनकी ये शादी कुछ दिनों के बाद ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री मान्यता दत्त से शादी की। जिसके बाद उनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ।