बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। किसी की शादी को लेकर खबरे सामने आती है, तो किसी का लव अफेयर को लेकर अफवाह उड़ जाती है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स से जुड़ी ऐसी कई खबरे सामने आती रहती हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, इस ट्वीट में ऐसी बात लिखी है जिसपर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है।
ट्वीट में दावा किया गया था कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच सब सही नहीं चल रहा है। इस ट्वीट के सामने आने के बाद दोनों के फैंस हैरान हो गए थे। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसको उनकी तलाक अफवाह से जोड़कर देखा जा रहा है।
रणवीर सिंह ने खोली ट्वीट की पोल: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है, रणवीर और दीपिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा, हम दोनों 2012 से रिलेशनशिप में अब 2022 आ गई। हम दोनों को मिले हुए दस साल हो गए है।’
Meanwhile: Ranveer about Deepika in today’s event #DeepikaPadukone #RanveerSingh #Deepveer https://t.co/Jn6vfb3ZKs pic.twitter.com/MTS7GfzpjZ
— . (@rs____321) September 27, 2022
एक्टर के इस जवाब ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने तलाक को लेकर कोई सफाई नहीं दी है। उनके इस वायरल वीडियो को तलाक की अफवाह से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की है।
इस फिल्म में नजर आने वाले है रणवीर सिंह: रणवीर सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की फिल्म में नजर आने वाले है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आने वाले है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमे जरूर बताएं।