Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

क्या सच में तलाक लेने जा रहे रणवीर-दीपिका? इन हरकतों से तेज हुई दोनों के अलग होने की अटकलें

Posted on January 10, 2023

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh and Deepika Padukone) एक जमाने में बॉलीवुड के सबसे फेवरेट शादीशुदा कपल हुआ करते थे। लेकिन इन दिनों दोनों के तलाक की खबरें हर तरफ छाई हुई है। दीपिका और रणवीर ने अभी तक तलाक की अफवाहों को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इसका खंडन भी नहीं किया है। इसलिए इस पर सस्पेंस बना हुआ है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनसे इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि कपल जल्द तलाक ले सकता है।

एक दशक के प्यार के बाद तलाक लेंगे दीपिका-रणवीर? दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर शुरू हुई थी। ये साल 2013 की बात है। फिल्म के एक रोमांटिक सीन में डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी कपल रोमांस करता रहा था। बस यहीं से दोनों को प्यार हुआ और वे एक दूसरे को डेट करते रहे। बाद में दोनों ने साथ में पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी और भी हिट फिल्में दी। फिर 2018 में कपल ने एक दूसरे से शादी कर ली। ये शादी काफी भव्य थी जो इटली में हुई थी।

रणवीर और दीपिका के रिलेशनशिप को अब लगभग एक दशक (10 साल) हो गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब कपल का एक दूसरे से मन भर गया है। जब इनकी तलाक की खबरें मीडिया में आई तो कपल ने इसका खंडन करने के लिए कई इवेंट्स में साथ में सिरकत की। साथ में रोमांटिक पोज भी दिए। वहीं एक दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स भी किए। इससे फैंस को लगा कि इनकी तलाक की खबरें झूठी है। लेकिन क्या हो यदि कपल ने ये सब सिर्फ फैंस का ध्यान भटकाने को किया हो?

इन हरकतों से तेज हुई तलाक की अटकलें: बीते कुछ महीनों में कई बड़े इवेंट्स आए। जहां सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने पार्टनर संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। लेकिन बीते कुछ महीनों से दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में कोई तस्वीर साझा नहीं की। यहां तक कि दिवाली, क्रिसमस, न्यू ईयर पर भी इनकी साथ में तस्वीर वाली कोई पोस्ट नहीं आई। उधर दीपिका के जन्मदिन पर भी रणवीर ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विश नहीं किया।

बस इन सभी चीजों को देखते हुए कई लोग यही कयास लगा रहे हैं कि जल्द कपल तलाक की राह पर बढ़ सकते हैं। वैसे बॉलीवुड में इस तरह का तलाक बड़ा आम भी है। यहां बहुत कम ऐसी जोड़ियाँ देखने को मिलती है जो जीवनभर बिना तलाक साथ रहती हैं। वैसे आपको क्या लगता है दीपिका और रणवीर तलाक लेंगे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉलीवुड इन 8 बड़ी अभिनेत्रियों को है शराब पीने का शौक,एक तो शराब के साथ…
  • निकितन धीर -कृतिका सेंगर ने बेटी देविका संग शेयर किया परफेक्ट फैमिली फोटोज की झलकियाँ
  • Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक कॉपी कर रही हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan? देखें PICS
  • तेरे इश्क में घायल की काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी चिल स्टाइल में किया डांस देखिये वीडियो
  • रियल लाइफ में बेहद हॉट हैं अनुपमा की ‘बेटी’ पाखी, देखें तस्वीरें…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme