Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu
thfyhjk-min

ज्यादा दिन नहीं टिकने वाला रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता! जल्द ही हो सकते हैं एक दूसरे से अलग

Posted on September 30, 2022

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी काफी ज्यादा पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दोनों कलाकार एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। कुछ सालों के सीक्रेट रिलेशनशिप के बाद दोनों कलाकारों ने शादी करने का फैसला किया और बीते दिनों शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हुई थी। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन दोनों की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि दोनों के तलाक की खबरें आने लगी हैं। जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हो रहे हैं

दरअसल, स्व-घोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने कपल के तलाक की बात कही है। जिसके बाद रणबीर और आलिया के फैंस काफी ज्यादा नाराज़ नज़र आ रहे हैं। कमाल आर खान ने बीते दिनों एक वीडियो बनाई थी। जिसमें उन्होंने आलिया की बेइज्जती करते हुए उनका मज़ाक बनाया था। साथ ही बताया था कि उनकी जनता ने आलिया और रणबीर के अलग होने की बात कही है। जिसे सुनकर कपल के फैंस के आर के से बहुत ज्यादा नाराज़ नज़र आ रहे हैं। साथ ही उनकी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

कमाल आर खान ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों ट्विटर पर एक पोल किया था। जिसमें ये पूछा था कि रणबीर और आलिया की शादी टिकेगी या नहीं। जिस पर केआरके के 54% फैंस ने बोला था कि दोनों जल्द ही अलग हो जाएंगे। वहीं बाकी के लोगों ने दोनों के साथ रहने की बात कही थी। जिसके बाद ये सवाल सबके मन में आ रहा है कि दोनों की शादी टिकेगी या नहीं। वहीं कमाल आर खान ने अपने इस पोल को लेकर एक वीडियो बना डाली थी। दर्शकों को हमेशा की तरह उनकी ये वीडियो काफी ज्यादा गुस्सा दिला रही है।

खैर, अगर बात करें रणबीर और आलिया की तो दोनों कलाकार शादी के बाद अपने-अपने काम की ओर रुख कर चुके हैं। एक तरफ जहां आलिया भट्ट साल 2023 में रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। तो वहीं रणबीर भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग के चलते हिमाचल प्रदेश गए हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी। जहां से उनकी वीडियो भी सामने आयी थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनुपमा अपडेट: अनुज और अनुपमा हुई लापता क्या वापिस मिलेंगे दोनों ?
  • ऑरेंज कलर की ट्यूब ड्रेस में मौनी रॉय ने दिखाया हुस्न का जलवा, Bold तस्वीरें हुईं इंटरनेट पर वायरल
  • पहली बार हवाई जहाज में बैठी 62 साल की महिला किसान, फिर जो हुआ वह देख भावुक हो गया पूरा इंटरनेट
  • 50 साल की उम्र में अनुपमा बनेगी मां? कहानी में आएंगे बड़े ट्विस्ट
  • पठान के ‘बेशर्म रंग’गाने पर लड़की ने अपने डांस से कर दी दीपिका पादुकोण की छुट्टी, लोगों ने पूछा- आप क्यों नहीं थीं गाने में?

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme