Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

PM मोदी ने अखिलेश को फोन कर पूछा मुलायम सिंह का हाल, कहा-मैं मदद के लिए मौजूद हूं

Posted on October 3, 2022

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आने के बाद राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उनके जल्द होने की कामना की है।

सूत्रों को मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं। इससे पहले राहल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, मुलायम सिंह जी की ख़राब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह की तबियत खराब होने खबर सामने आने के बाद अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहीं उनके परिवार को कई अन्य सदस्य गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। करीब 3 घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद देर रात अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ अस्पताल से बाहर निकले।

वहीं मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं। वहीं मेदांता अस्पताल के पीआरओ ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया, तो डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है।

लायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इससे भी पहले अगस्त, 2020 में यूरिन इन्फेक्शन के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी मुलायम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट रिपोर्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी।

इस बीच सपा समर्थक भी मेदांता अस्पताल पहुंचने लगे हैं और मुलायम सिंह के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट करते हुए लोगों से अस्पताल न आने की अपील की है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, ‘नेता जी (मुलायम सिंह यादव) आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजय देवगन की लाडली अब बनने जा रही है मां, अजय और काजोल कर रहे हैं नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारिया
  • अवार्ड फंक्शन में रुपाली गांगुली ने बिखेरा जलवा देखिये वायरल फोटोज
  • “टिप टिप बरसा पानी” गाने पर इस लडकीने किया जबरदस्त डांस, अपने डांस से इंटरनेट पर लगा दी आग, देखें व्हिडीओ…
  • माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत दिखने का राज कम ही लोग जानते हैं, पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें?
  • Nalanda University में कभी एक डिग्री के लिए पार करने पड़ते थे 7 दरवाजे, अभी भी पढ़ते है 10,000 छात्र, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme