बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और सिंबा के नाम से मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनके बारे में एक खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। एक्टर कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों को लेकर। लेकिन इस बार उनके सु्र्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ने एक्टर के बारे में एक खुलासा किया है।
जिसमें एक्ट्रेस ने बोला है कि उन्होंने कई बार रणवीर सिंह को बिना कपड़ों में देखा है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की। परिणीति कई फिल्मों में रणवीर के साथ नज़र आ चुकी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म में भी रणवीर उनके साथ थे।
एक्ट्रेस ने एक बार रणवीर के बारे में ये खुलासा किया था कि वो किसी की भी वैनिटी में आराम से चली जाती थी। लेकिन रणवीर की वैनिटी में जाते समय उन्हें सोचना पड़ता था, क्योंकि रणवीर अक्सर कपड़ों के बिना रहते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ है, जब उन्होंने रणवीर को कपड़ों के बिना देखा है।
एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार वो मेकअप कर रही थी, जिसके बाद वो पीछे पलटी तो रणवीर ने अपनी पैंट उतार रखी थी। परिणीति का कहना है कि एक्टर को पब्लिक में अपनी पैंट उतारना काफी अच्छा लगता है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की बॉडी पर लाखों लड़कियां दीवानी हैं।
खैर, अगर बात करें एक्टर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ में नज़र आएंगे। एक्टर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ साल 2023 में रिलीज़ होगी। वहीं उनकी बाकी दोनों फिल्में इसी साल रिलीज़ होगी। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। जबकि परिणीति हाल के दिनों में रिएलिटी शो ‘हुनरबाज’ को लेकर चर्चा में बनी हुई थी।