बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को जहां कुछ लोगों की तरफ से प्यार मिलता है। वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जो उनके और अर्जुन कपूर के बीचे के एज गैप को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन के बीच 12 साल का अंतर है। एक समय पर तो लोगों ने ट्रोलिंग की हदें पार कर दी थी। जिस दौरान उन्होंने अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने के लिए मलाइका को बुढ्ढी कह दिया था।
मलाइका (Malaika Arora) ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी। जिस दौरान उन्होंने कहा था कि अरबाज़ से तलाक लेने के बाद वो इस बात को लेकर बिल्कुल भी श्योर नहीं थी कि उन्हें दूसरे रिलेशन में पड़ना है या नहीं, क्योंकि उन्हें दिल टूटने का डर लगने लगा था। लेकिन वो हमेशा प्यार पाना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने खुद को दोबारा प्यार में पड़ने का मौका दिया।
जिसके बाद उन्होंने अर्जुन (Arjun Kapoor) और उनके बीच एज गैप पर कहा, दुर्भाग्य से हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं, जो समय के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती है। यह अगर कोई बूढ़ा शख्स जवान लड़की के साथ रोमांस करें तो उस पर तालियां पीटी जाती हैं। लेकिन अगर वहीं कोई बड़े उम्र की लड़की किसी छोटे लड़के के साथ रिलेशन में हो तो उसे डेस्परेट कहा जाता है। हद तो तब हो जाती है, जब उन्हें बुढ्ढी तक कह दिया जाता है। उनका कहना है कि उन पर इन लोगों का कोई असर नहीं होता है। वो इन चीज़ों की कतई परवाह नहीं करती हैं।
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी एक्ट्रेस को यूं कम उम्र के लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहने को लेकर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले सुस्मिता सेन (Sushmita Sen) को भी 15 साल छोटे रोहमान शॉल (Rohman Shawl) को डेट करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भी अपने से कम उम्र के निक जोनस (Nick Jonas) से शादी करने पर लोगों ने खूब खूरी-खोटी सुनाई थी।