बॉलीवुड में एक जमाना ऐसा था जब सितारे फिल्मों में सफल हो जाते थे और फिर लोगों को पता चलता था कि ये किसी सुपरस्टार के बच्चे हैं। हालांकि आज के वक्त में हालात बदल चुके हैं। आज स्टार किड्स फिल्मों में आने से पहले ही चर्चा में आ जाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फालोइंग भी देखने को मिलती है। बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
अजय और काजोल की बेटी न्यासा महज 19 साल की हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होती रहती है। नीसा के नाम के सोशल मीडिया पर कई पेज भी बने हुए हैं। न्यासा की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। हालांकि बेहद कम उम्र में न्यासा को मिल रहे एक्सपोजर ने अजय देवगन को परेशान कर दिया है। हाल ही में उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सलाह भी दी है।
फेम को लेकर बोले अजय देवगन: एक चैनल से बात के दौरान अजय देवगन ने न्यासा को मिल रहे फेम पर चर्चा की। उन्होंने कहा- जब समय बदलता है तो आप कुछ नहीं कर सकते। सोशल मीडिया का टाइम है औऱ इससे कोई बच नहीं सकता। ये मेरे बच्चों के लिए अलग नहीं हो सकता है। इसके साथ अजय देवगन ने अपने बच्चों की परवरिश को लेकर खास बात की। उन्होंने बताया कि बच्चों में अच्छी आदतों को डालने के लिए वो उनसे खूब बातें करते हैं और सही व गलत में उन्हें फर्क भी समझाते हैं।
बॉलीवुड के सिंघम ने अपने बच्चों की सलाह दी कि सही काम करो, सही इंसान बनो। दूसरों का सम्मान करो। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि वो दिन अब ढल चुके हैं जब आप बच्चों से सख्ती से पेश आए। उन्होंने बताया कि अब बच्चों से जुड़ाव महसूस करने के लिए आपको बच्चों का दोस्त बनना पड़ता है। अजय ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर मैं और काजोल जमीन से काफी जुड़े बुए हैं। हम भी बच्चों को ऐसे ही रहने के लिए कहते हैं।
न्यासा हैं चर्चित स्टार किड: बता दें कि न्यासा देवन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती हैं। उनका स्टाइलिश अवतार फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। पिछले दिनों कनिका कपूर की शादी के रिसेप्शन में न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उनका बोल्ड अंदाज देख फैंस की आंखे खुली रह गईं थीं। उनके ग्लैमरस लुक की फैंस ने काफी तारीफ की थी। फिलहाल फैंस इस इंतजार में हैं कि न्यासा जल्दी फिल्मों में डेब्यू करें, अब देखना होगा कि फैंस को इसके लिए कितना वेट करना होगा।