Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

केंद्र में बैठे ‘दुष्ट’ लोग…देशभर में गिरा रहे गैर-बीजेपी सरकार, तेलंगाना के सीएम केसीआर के विवादित बोल

Posted on September 21, 2022

अपने ताजा बयान में केसीआर ने केंद्र सरकार विभाजनकारी राजनीति करने और देशभर में गैर-भाजपा सरकारें गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। केसीआर ने केंद्र में बैठे लोगों को ‘दुष्ट्र लोग’ तक बोला।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) लगातार भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अपने ताजा बयान में केसीआर ने केंद्र सरकार विभाजनकारी राजनीति करने और देशभर में गैर-भाजपा सरकारें गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों को ‘दुष्ट’ तक बोला और कहा कि इन लोगों की विदाई के बाद ही देश और राज्य का भला होगा।

तेलंगाना के हिस्से पर फैसला नहीं: राव यहां रंगारेड्डी जिले के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद कृष्णा नदी के जल में तेलंगाना के हिस्से को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की निकम्मी सरकार को हटाने के बाद ही हमारा भला होगा। हमारे तेलंगाना को आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति में भी एक अहम भूमिका निभानी चाहिए। क्या तेलंगाना को (भूमिका) निभानी चाहिए? क्या हमें राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाना चाहिए? क्या हमें आगे बढ़ना चाहिए?

तभी बनेगा सुनहरा तेलंगाना: राव ने कहा कि इन दुष्ट लोगों को अलविदा कहने के बाद ही देश का प्रायश्चित हो पाएगा और सुनहरा तेलंगाना बन पाएगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना को राष्ट्रीय राजनीति में एक जीवंत भूमिका निभाते हुए महायज्ञ में भी भागीदार बनना चाहिए, जो यह साबित करेगा कि धार्मिक पागलपन के शिकार इन लोगों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है, जिन्होंने लोगों को विभाजित करके समाज में अधीरता पैदा की और अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी दलों की सरकारों को गिराया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रोहित शर्मा-रितिका सजदेह की लव स्टोरीः क्रिकेटर ने स्टेडियम में शादी के लिए किया था प्रपोज, शादी की तस्वीरें हुई वायरल।
  • दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब बातें, इस देश में तो आंसू पोंछने के लिए भी रेंट पर मिलते हैं लोग
  • Urvashi Rautela हुई Oops Moment का शिकार, कार से उतरते ही शॉर्ट ड्रेस में दिखा…वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे
  • इस मासूम बच्चे के साथ सलमान खान की मस्तीभरी फोटो हुई वायरल।
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख हुई फिक्स, जानिए कब होगी रसम शुरू, कब बनेंगे पति पत्नी…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme