Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

हिमाचल में बोली प्रियंका, पहली कैबिनेट में होंगे दो फैसले…भूपेश ने कहा “हमने किया…”

Posted on October 17, 2022

हिमाचल प्रदेश के चुनावों की तारीखों का ऐलान आज भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इस ऐलान के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली में सियासी हुंकार भरी है।

प्रियंका के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने भी भाजपा पर तगड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आज सोलन में आयोजित कांग्रेस की “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” में युवाओं को रोजगार और पुरानी पेंशन को लेकर वादे किए।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं आज यह कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 2 निर्णय होंगे। पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली हैं वो भरे जाएंगे।

कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा, जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा निर्णय होगा पुरानी पेंशन योजना का। पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरी और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा।

आ गईं हैं प्रियंका
छा गई है कांग्रेस@priyankagandhi @INCIndia
.#हिमाचल_परिवर्तन_प्रतिज्ञा pic.twitter.com/L693huudgu

— Himachal Congress (@INCHimachal) October 14, 2022

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने कहा कि “हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कर्मियों का अधिकार है OPS, लेकिन भाजपा ने उनसे यह अधिकार छीन लिया है। हमने सरकार बनते ही 10 दिनों के अंदर OPS बहाल करने का प्रण लिया है। छत्तीसगढ़, राजस्‍थान और झारखंड की तरह हिमाचल में कांग्रेस ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम बहाल करेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉलीवुड इन 8 बड़ी अभिनेत्रियों को है शराब पीने का शौक,एक तो शराब के साथ…
  • निकितन धीर -कृतिका सेंगर ने बेटी देविका संग शेयर किया परफेक्ट फैमिली फोटोज की झलकियाँ
  • Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक कॉपी कर रही हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan? देखें PICS
  • तेरे इश्क में घायल की काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी चिल स्टाइल में किया डांस देखिये वीडियो
  • रियल लाइफ में बेहद हॉट हैं अनुपमा की ‘बेटी’ पाखी, देखें तस्वीरें…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme