Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

राजस्थान आएंगे पीएम मोदी, सिरोही के आबूरोड में कार्यक्रम, नई रेल लाइन का देंगे सौगात

Posted on September 30, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर सिरोही जिले में तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी के इस दौरे को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सतीश पूनिया ने पूरी ताकत झोंक रखी है। उन्‍होंने हैलीपेड और रूट की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर जिला कलेक्‍टर और एसपी से चर्चा की।

राजस्थान में कांग्रेस के बीच सियासी संकट चल रहा है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वो अम्बाजी में करीब 7000 करोड़ से ज्यादा लागत के विकास कार्यों और प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-भूमि पूजन करेंगे। अम्बाजी से आबूरोड तक नई रेलवे लाइन भी शामिल है। मानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। यहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्री की सभा होगी। इस लिहाज से पार्टी तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

आबूरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 सितंबर के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। यहां की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनिया पहुंचे। प्रधानमंत्री 30 सितंबर को गुजरात के अम्बाजी मंदिर में दर्शन कर देर शाम सड़क मार्ग से आबूरोड पहुंचेंगे। वे यहां हैलीपेड परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मोदी के दौरे को लेकर मानपुर हवाई पट्टी पर तैयारी जोरों पर चल रही है।

राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हैलीपेड पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए। उन्‍होंने जिला कलेक्टर भंवरलाल चौधरी, एसपी ममता गुप्ता से मुलाकात कर हैलीपेड और रूट की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ता और राजस्थान की जनता में उत्साह बना हुआ है। आम जनता भी प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर आतुर है।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां जोरों से की जा रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक जगसीराम कोली, समाराम गरासिया, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल माली, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रवीण राठौड़, दशरथ सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गृहिणी के लिए खुशखबर , रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आए गिरावट ,जानिए आज का दाम
  • पुराने ज़माने का 25 पैसे का सिक्का घर बैठे बना सकता है करोड़पति,जाने बिक्री केरने का आसान तरीका
  • Petrol-Diesel Latest Rates Today:कच्चे तेल की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट,क्रूड ऑयल 50 डॉलर के नीचे…
  • Gold Rate Today: औंधे मुँह गिरे सोना खरीदने वालो के लिए खुशखबरी, जाने आज का ताज़ा रेट
  • मार्केट में धूम मचने आ गया Oppo का सबसे सस्ता और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, देखकर लोग हो गए खुश

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme