Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग खत्म, गहलोत बोले- भारी बहुमत से जीतेंगे खड़गे

Posted on October 17, 2022

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का आज चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में यात्रा कैंप में वोट डाला। सोनिया और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में मतदान किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। देशभर में 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस के प्रतिनिधि अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। वहीं, राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला।

बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

Congress Party to vote today to elect its next president. Senior party leaders Mallikarjun Kharge and Shashi Tharoor are in the fray.

The counting of votes and declaration of results will take place in Delhi on October 19.

Visuals from AICC Headquarters, Delhi pic.twitter.com/bPwfdv1kZ0

— ANI (@ANI) October 17, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग अब खत्म हो चुकी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद, पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी रबर स्टैंप अध्यक्ष नहीं होगा।

KC Venugopal ने तिरुवनंतपुरम में डाला वोट कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव में तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।

गुजरात में 1.30 बजे तक 250 वोट पड़े कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुजरात में दोपहर डेढ़ बजे तक 250 प्रतिनिधियों ने वोट डाल दिया है। प्रदेश में कुल 407 प्रतिनिधि हैं। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाला वोट छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उन पार्टी नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एआईसीसी प्रमुख पद के लिए मैदान में हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे- अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे। वे अनुभवी व्यक्ति हैं। उनको काफी अनुभव रहा है… जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वे अवसरवादी लोग हैं। उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला है। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया।

कांग्रेस ने देश के लिए मिसाल कायम की है- सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुले, लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव कराकर देश के लिए एक मिसाल कायम की है। मेरा मानना है कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसे पार्टी के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा।

नए अध्यक्ष तय करेंगे, नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए- खुर्शीद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

मनीष तिवारी और हुड्डा ने डाले वोट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में वोट डाला। आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने पंजाब कांग्रेस भवन में, जबकि हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस भवन में वोट डाला।

जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। यहां 340 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। जेकेपीसीसी के अध्यक्ष विकार रसूल, कर्ण सिंह और जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर सहित कई कांग्रेस प्रतिनिधियों ने यहां वोट डाला।

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। विभिन्न राज्यों में कांग्रेस प्रतिनिधि मतदान कर रहे हैं।

#WATCH | Congress interim president Sonia Gandhi & party leader Priyanka Gandhi Vadra cast their vote to elect the new party president, at the AICC office in Delhi pic.twitter.com/aErRUpRVv0

— ANI (@ANI) October 17, 2022

पूर्व सीएम Kamal Nath ने भी डाला वोट मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ ने भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में वोट डाला।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया से संतुष्ट- मधुसूदन मिस्त्री कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वह कांग्रस अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संतुष्ट हैं। मिस्त्री ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं।

Rahul Gandhi ने डाला वोट भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मतदान कर दिया है। उन्होंने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। यात्रा के चलते यहीं पर पोलिंग बूथ बनाया गया है।

लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत है।श्री @RahulGandhi ने भारत जोड़ो यात्रा कैम्प साइट पर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/aFb8INLr3N

#WATCH | "I have been waiting for a long time for this thing," says Congress interim president Sonia Gandhi on the party's presidential election pic.twitter.com/9giL5DeOEX

— ANI (@ANI) October 17, 2022

महाराष्ट्र में 797 प्रतिनिधि डालेंगे वोट महाराष्ट्र में कुल 797 कांग्रेस प्रतिनिधि वोट डालने के लिए योग्य हैं। इनमें से 561 प्रतिनिधि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस से हैं जबकि 261 मुंबई कांग्रेस से हैं।

नाना पटोले ने मुंबई में डाला वोट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने राजधानी मुंबई में अपना वोट डाला।

भूपेश बघेल ने रायपुर में किया मतदान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मतदान कर दिया है।

शशि थरूर बोले- 19 अक्टूबर का इंतजार कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने भी मतदान किया। थरूर ने कहा कि वह 19 अक्टूबर को मतगणना का इंतजार कर रहे हैं।

पूर्व पीएम Manmohan Singh ने किया मतदान देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया है। उन्होंने दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में अपना वोट डाला।

Ashok Gehlot ने जयपुर में डाला वोट राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में अपना वोट डाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा, चीफ व्हिप महेश जोशी के अलावा कई प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोरोना की चपेट में आईं किरण खेर, तीन साल पहले हुआ था ब्लड कैंसर, जानिए अब कैसी है हालत
  • शाह परिवार संग होली मनाएगी अनुपमा, जश्न के बीच बढ़ेंगी अनुज की गलतफहमियां
  • Kartik Aryan जल्द चखने वाले हैं ‘शादी का लड्डू’, सबके सामने किया बड़ा ऐलान
  • सारा खान ने शहनाज गिल के साथ परदे के पीछे किया ऐसा की वायरल हुआ वीडियो
  • रील बनाते-बनाते सरका रूपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन बहू का पल्लू, कैमरे में कैद हुआ ऊप्स मूवमेंट

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme