Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

New CJI : प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित अगले माह होंगे रिटायर, उत्तराधिकारी नामित करने के लिए केंद्र ने लिखा पत्र

Posted on October 9, 2022

Justice Chandrachud would be new CJI : सीजेआई ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। वे मात्र 74 दिन इस पर पद रहेंगे। वर्तमान में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें नए सीजेआई के रूप में नामित किया जा सकता है।

केंद्र सरकार ने देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) यू यू ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने का आग्रह किया है। जस्टिस ललित 27 अगस्त को सीजेआई नियुक्त किए गए थे।

बता दें, सीजेआई ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। वे मात्र 74 दिन इस पर पद रहेंगे। नए सीजेआई की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए केंद्र ने सीजेआई ललित को पत्र लिखा है।

जस्टिस ललित 26 अगस्त 2022 को सीजेआई एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल मात्र ढाई माह का है, जबकि उनके पूर्व सीजेआई का औसत कार्यकाल 1.5 साल का रहा है।

केंद्र सरकार ने सीजेआई ललित को यह पत्र आज सुबह भेजा। सीजेआई के चयन की तय प्रक्रिया के अनुसार कानून मंत्री नए प्रधान न्यायाधीश को नामित करने के लिए वर्तमान सीजेआई को पत्र लिखते हैं।

चंद्रचूड होंगे नए सीजेआई?

सीजेआई के पद पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश का चयन किया जाता है। वर्तमान में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें नए सीजेआई के रूप में नामित किया जा सकता है। परंपरागत रूप से सीजेआई उनके बाद सबसे वरिष्ठ जज को अपना उत्तराधिकारी नामित करते हैं। स्थापित परंपराओं के अनुसार जस्टिस चंद्रचूड देश के 50 वें सीजेआई होंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजय देवगन की लाडली अब बनने जा रही है मां, अजय और काजोल कर रहे हैं नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारिया
  • अवार्ड फंक्शन में रुपाली गांगुली ने बिखेरा जलवा देखिये वायरल फोटोज
  • “टिप टिप बरसा पानी” गाने पर इस लडकीने किया जबरदस्त डांस, अपने डांस से इंटरनेट पर लगा दी आग, देखें व्हिडीओ…
  • माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत दिखने का राज कम ही लोग जानते हैं, पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें?
  • Nalanda University में कभी एक डिग्री के लिए पार करने पड़ते थे 7 दरवाजे, अभी भी पढ़ते है 10,000 छात्र, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme