Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

कांग्रेस ने ED के कथित प्रेस नोट पर उठाए सवाल, कहा-रमन के पास कहा से आया प्रेस नोट

Posted on October 17, 2022

नेता प्रतिपक्ष के पत्रकारवार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रही है। यह सब मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण है।

भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दे उठाने को नहीं बचे है, तो वह केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम का दुरुपयोग कर रही है। ईडी विधिसम्मत कार्यवाही को पूरा समर्थन है, लेकिन राजनैतिक विद्वेषवश कार्यवाही की जायेगी तो उसको लोकतांत्रिक ढंग से बेनकाब किया जायेगा। कोई गलत किया है, उस पर कार्यवाही हो लेकिन जबरदस्ती तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करके सरकार की छवि खराब करने षड़यंत्र किया जायेगा तो उसका मुकाबला किया जायेगा।”

शुक्ला ने आगे कहा कि “नेता प्रतिपक्ष कहते है ईडी की कार्यवाही को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिये लेकिन रमन सिंह तो ईडी के आधार पर ही अपनी राजनीति चमका रहे है। नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम भाजपा नेता जिस प्रेस नोट का हवाला दे रहे वह संदिग्ध लग रहा। जिस तथाकथित प्रेस नोट को ईडी का बताकर विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रचारित किया गया वह प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह ने रात को लगभग 9 बजे अपने ट्विटर और फेसबुक में डाला है।”

शुक्ला ने सवाल उठाते हुए कह कि “ईडी के अधिकृत वेबसाइट पर अभी तक आखिरी प्रेस नोट 13 अक्टूबर की जो किसी अन्य मामले में है। ईडी ने छत्तीसगढ़ के छापे के संबंध में अपने ट्वीट पर 4 फोटो और दो तीन लाईन की पोस्ट किया है अर्थात् ईडी के द्वारा अधिकृत तौर पर कहीं भी उस प्रेस नोट को जारी करने का कोई साक्ष्य सार्वजनिक तौर पर नहीं दिख रहा, फिर यह तथाकथित प्रेस नोट रमन सिंह के पास कहा से आया जिसमें तमाम कहानियां गढ़ी गयी है। रमन सिंह ने ही फर्जी प्रेस नोट बनाकर प्रचारित किया है।”

रमन सिंह ने दो दिन पहले पत्रकार वार्ता में जिन बातों को कहा था ईडी के तथाकथित प्रेस नोट में उन्हीं बातों दुहराया गया, इनके बयानों से ऐसा लग रहा इडी ने रमन सिंह और भाजपा के द्वारा लिखी गयी पटकथा काम कर रही? एक अखबार ने फ्रंट पेज पर छापा है कि ईडी ने रात 1 बजे तक प्रेस नोट अधिकृत रूप से नहीं जारी किया था। डॉ रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ईडी का प्रेस नोट जारी किया।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : राज्यपाल का फेसबुक एकाउंट हैक, साइबर यूनिट से…
यह बताता है कार्यवाही राजनैतिक षड्यंत्र हैं छापे में क्या मिलने वाला है यह रमन सिंह को छापे के पहले से पता था क्या यह संयोग है या प्रयोग। आज तक कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के एक भी रू. के प्रमाणिक आरोप नहीं लगा पाये तो तथाकथित रूप से अधिकारियों की अनियमितता और व्यापारियों के मामलों से सरकार को जोड़ कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजय देवगन की लाडली अब बनने जा रही है मां, अजय और काजोल कर रहे हैं नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारिया
  • अवार्ड फंक्शन में रुपाली गांगुली ने बिखेरा जलवा देखिये वायरल फोटोज
  • “टिप टिप बरसा पानी” गाने पर इस लडकीने किया जबरदस्त डांस, अपने डांस से इंटरनेट पर लगा दी आग, देखें व्हिडीओ…
  • माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत दिखने का राज कम ही लोग जानते हैं, पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें?
  • Nalanda University में कभी एक डिग्री के लिए पार करने पड़ते थे 7 दरवाजे, अभी भी पढ़ते है 10,000 छात्र, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme