Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, सोनिया बोलीं- लंबे समय से इसका था इंतजार

Posted on October 18, 2022

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुए मतदान पर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कहि आज का दिन चुनाव का दिन था और प्रतिनिधियों ने मतदान किए हैं। करीब 9900 प्रतिनिधियों में से 9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया है। करीब 96% मतदान रहा है।

Congress presidential elections | Congress MPs P Chidambaram, Jairam Ramesh and other party leaders cast their votes at the AICC office in Delhi. pic.twitter.com/IUMhCjKdst

— ANI (@ANI) October 17, 2022

जो भी जीते, मिलेगा पूरा सहयोग- सचिन पायलट:कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पारदर्शी, लोकतांत्रिक और खुले चुनाव कराकर देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में जो भी जीतेगा, उसे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलेगा।

पार्टी का नेतृत्व जारी रहेगा: सलमान खुर्शीद : कांग्रेस में अध्यक्ष पर के मतदान के बीच वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, पार्टी का नेतृत्व जारी रहेगा। अब नए अध्यक्ष तय करेंगे कि कांग्रेस के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और इसके कैसे चालू किया जाए।

नाना पटोले ने भी किया मतदान : महाराष्ट्र में भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भी कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंचकर अपना वोट डाला। उनके साथ अन्य नेताओं ने भी मतदान किया।

#WATCH | Congress interim president Sonia Gandhi & party leader Priyanka Gandhi Vadra cast their vote to elect the new party president, at the AICC office in Delhi pic.twitter.com/aErRUpRVv0

— ANI (@ANI) October 17, 2022

राहुल गांधी ने डाला वोट: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने भी मतदान किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में अपना वोट डाला।

लंबे समय से था इंतजार- सोनिया गांधी: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के बाद सोनिया गांधी ने पत्रकारों से कहा, मुझे इस दिन का लंबे समय से इंतजार था।

मनमोहन सिंह ने डाला वोट कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया।

सोनिया व प्रियंका गांधी ने डाला वोट अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपना वोट डाला।

#WATCH | "I have been waiting for a long time for this thing," says Congress interim president Sonia Gandhi on the party's presidential election pic.twitter.com/9giL5DeOEX

— ANI (@ANI) October 17, 2022

खरगे ने किया मतदान: कांग्रेस अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरू में अपना वोट डाला।

आज ऐतिहासिक दिन: गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। आज ऐतिहासिक दिन है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर के बाद भी वही रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में वोट डाला।

कांग्रेस एकमात्र पार्टी जो चुनाव कराती है: जयराम रमेश कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने अध्यक्ष चुनाव के मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi casts his vote to elect the next party president at Bharat Jodo Yatra campsite in Ballari, Karnataka

(Source: AICC) pic.twitter.com/9Jit8vIpVo

— ANI (@ANI) October 17, 2022

हमें मिलकर पार्टी बनानी है: खरगे कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खरगे ने थरूर की उम्मीदवारी पर कहा कि यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह मैत्रीपूर्ण है। हम दोनों को मिलकर पार्टी बनानी है। उन्होंने कहा, मतदान से पहले शशि थरूर ने मुझे फोन किया और मुझे शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं के हाथ में कांग्रेस की किस्मत: थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदान से पहले कहा, मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में हैं। खरगे पर उन्होंने कहा, हमारे सामने कठनाईयां खड़ी हो गई हैं, क्योंकि पार्टी के नेता व अन्य संसाधन दूसरे उम्मीदवार के साथ हैं। थरूर ने कहा, कि यह कांग्रेस के पुनरुद्धार का समय है। उन्होंने बताया, आज मैंने खरगे से बात की और कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके बाद भी हम सहयोगी और दोस्त बने रहेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रोहित शर्मा-रितिका सजदेह की लव स्टोरीः क्रिकेटर ने स्टेडियम में शादी के लिए किया था प्रपोज, शादी की तस्वीरें हुई वायरल।
  • दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब बातें, इस देश में तो आंसू पोंछने के लिए भी रेंट पर मिलते हैं लोग
  • Urvashi Rautela हुई Oops Moment का शिकार, कार से उतरते ही शॉर्ट ड्रेस में दिखा…वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे
  • इस मासूम बच्चे के साथ सलमान खान की मस्तीभरी फोटो हुई वायरल।
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख हुई फिक्स, जानिए कब होगी रसम शुरू, कब बनेंगे पति पत्नी…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme