बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर अभिनेत्री ‘नरगिस फाखरी’ इन दिनों अपने ब’यानों को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि, एक समय पर नरगिस फाखरी का नाम मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ जुड़ा था। कई दिनों तक इन दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया।
इतना ही नहीं बल्कि, नरगिस फाखरी को रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ भी देखा गया। लेकिन, फिर किसी कारणवश ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अब हाल ही में नरगिस फाखरी ने इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। और उन्होंने बताया कि, रणबीर संग उनका रिश्ता कैसा है? बता दें, नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रॉकस्टार’ से की थी।
इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर अहम किरदार में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में दोनों के बीच कई रो’मांटिक सीन भी फिल्माए गए थे। जहां सुनहरे पर्दे पर इस जोड़ी ने अपनी छाप छोड़ी। तो वहीं असल जिंदगी में भी एक दूसरे के करीब आ गए। रिपोर्ट की माने, तो इसी फिल्म में काम करने के दौरान यह दोनों एक दूसरे को डे’ट भी करने लगे थे।
नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर को कई बार एक साथ देखा गया। वहीं नीतू कपूर को भी अक्सर नरगिस फाखरी के साथ देखा जाता था। ऐसे में कयास लगने शुरू हो गए कि, रणबीर और नरगिस एक दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
लेकिन, अब नरगिस फाखरी ने रणबीर संग अपने रिश्ते का खु’लासा करते हुए कहा कि, “मेरे ख्याल से फिल्म रिलीज होने के कई साल बाद आपके लिए उन लोगों के साथ जुड़े रहना मुश्किल होता है। जिनके साथ आपने काम किया था। मैं पहली बार इंडिया आई थी। तो वो मेरे अच्छे दोस्त थे। उन्होंने यहां एडजस्ट होने में मेरी मदद की।”
बता दें, कुछ फिल्मों में काम करने के बाद नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड दुनिया छोड़ दी थी। जब नरगिस फाखरी से पूछा गया कि, उन्होंने बॉलीवुड दुनिया से दूरी क्यों बना ली। तो उन्होंने बताया था कि, “मुझे उस वक्त ये एहसास हुआ कि, मैं बहुत ज्यादा काम कर रही हूं। और इसका स्ट्रे’स ले रही हूं। मैं अपने परिवार और दोस्तों को मिस करने लगी थी।”
आगे अभिनेत्री ने कहा था कि, “मुझे अच्छी तरह से याद है कि, साल 2017 में मैंने ऐसा महसूस किया था कि, मैं वो नहीं कर रही हूं। जिससे मुझे खुशी मिलती है। मैं लगातार कई फिल्में कर रही थीं। तब मुझे लगा कि, इस वक्त ब्रेक की जरूरत है। मुझे अपने दिमाग और शरीर के बीच सं’तुलन बिठाना था। इसलिए मैंने ये फैसला लिया।”