Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

मलाइका सालों बाद छलका दर्द, कहा – कम उम्र में अरबाज़ ने शादी कर ली और फिर प्रेग्नेंट कर दिया

Posted on October 4, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इस बीच हाल ही में मलाइका का एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी बातों का खुलासा किया है। साथ ही अपने बच्चे पर भी बात की है। जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि मलाइका ने साल 1998 में एक्टर अरबाज खान से शादी रचाई थी। जिसके कुछ ही समय बाद साल 2002 में उनकी जिंदगी में अरहान आ गया। जिसके बाद काफी समय तक उनके बीच सबकुछ ठीक रहा। लेकिन शादी के 17 सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में अलग हो गए। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। जहां एक तरफ मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। वहीं, दूसरी तरफ अरबाज इटेलियन मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अपनी लाइफ को इंज्वॉय कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में मलाइका ने बताया कि वो शादी के कुछ सालों बाद ही प्रेग्नेंट हो गई और मां बन गई। ऐसे में कम उम्र में ही उन पर बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी आ गई। लेकिन इसका उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।

एक्ट्रेस ने कहा, इस समय यह सब काफी कुछ बदल गया है। वहीं, पहले यह कहीं ज्यादा अलग था। लेकिन मलाइका ने खुद से कहा कि वो इसे रुकने नहीं देंगी, जो वो करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया। उस दौरान एक्ट्रेस एमटीवी पर थी, उन्होंने शो किए और सबकुछ किया। वो बताती हैं कि जब वो प्रेग्नेंट थी, तब उन्होंने सबसे ज्यादा ट्रैवल किया।

उन्होंने कहा कि कैसे उन्होंने शादी और प्रेग्नेंसी के दौरान काम करना मजेदार, आसान और संभव बना दिया। बता दें कि अरबाज और मलाइका के अलग होने के बाद उनके बेटे अरहान की कस्टडी उनकी मां को मिली। एक्ट्रेस अरहान पर बात करते हुए कहती हैं, “जब हम दोनों एक नई यात्रा पर निकलते हैं। वो घबराहट, डर, एक्साइटमेंट, दूरी, नए अनुभवों से भरी हुई होती है।।। मुझे आप पर गर्व है मेरे अरहान। यह आपके पंख फैलाने का समय है और उड़ो और उड़ो और अपने सभी सपनों को जीओ।।।तुम्हारी बहुत याद आती है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनुपमा अपडेट: अनुज और अनुपमा हुई लापता क्या वापिस मिलेंगे दोनों ?
  • ऑरेंज कलर की ट्यूब ड्रेस में मौनी रॉय ने दिखाया हुस्न का जलवा, Bold तस्वीरें हुईं इंटरनेट पर वायरल
  • पहली बार हवाई जहाज में बैठी 62 साल की महिला किसान, फिर जो हुआ वह देख भावुक हो गया पूरा इंटरनेट
  • 50 साल की उम्र में अनुपमा बनेगी मां? कहानी में आएंगे बड़े ट्विस्ट
  • पठान के ‘बेशर्म रंग’गाने पर लड़की ने अपने डांस से कर दी दीपिका पादुकोण की छुट्टी, लोगों ने पूछा- आप क्यों नहीं थीं गाने में?

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme