Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu
fhgj

मलाइका और अरबाज ने एक नहीं बल्कि 2 बार रचाई थी शादी, जानें क्या थी वजह?

Posted on September 30, 2022

लीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ एक अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती है। वही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उन्हें चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। मलाइका हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। उन्होंने करियर की शुरुआत में ही मशहूर अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी रचाई थी लेकिन इन दोनों ने अपना 19 साल का रिश्ता खत्म कर एक दूसरे से तलाक ले लिया।

इस दौरान हर कोई चौंक गया था, अब इसी बीच खुलासा हुआ है कि मलाइका और अरबाज ने दो बार शादी रचाई थी जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए जानते हैं अरबाज और मलाइका की दूसरी शादी के बारे में..

ऐसे हुई थी मलाइका और अरबाज की शादी: सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि मलाइका और अरबाज की पहली मुलाकात एक फोटो शूट के दौरान हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों ने पहली बार एक कॉफी ऐड में काम किया था और यहीं से इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद मलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया।

इसके बाद साल 1998 में इन दोनों ने शादी रचा ली। बता दे इनकी शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी शादियों में से एक थी जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे और बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। लेकिन कहा जाता है कि इससे पहले मलाइका और अरबाज ने ईसाई रीति रिवाज से भी शादी रचाई थी।

इसके बाद ही इन दोनों ने इस्लामिक रीति रिवाज से निकाह किया। लेकिन 19 साल साथ रहने के बाद इन दोनों ने तलाक की घोषणा की जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री दंग रह गई तो वही फैंस भी हैरान हो गए। गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान है। अरहान खान विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं।

अर्जुन संग मलाइका तो अरबाज विदेशी मॉडल को कर रहे हैं डेट: मलाइका अरोड़ा जहां अपने आइटम सॉन्ग्स के लिए जानी जाती है तो वही अरबाज खान बतौर हीरो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालाँकि उन्हें बड़ा मुकाम हासिल नहीं हो पाया लेकिन अरबाज खान फिर भी फिल्म में बड़ी पहचान रखते हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है जो उनसे करीब 12 साल छोटे हैं। तो वही अरबाज खान विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

बता दे मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती है तो वहीं अरबाज को भी जॉर्जिया के साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है। दोनों अपनी अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और दोनों ही अपने-अपने पार्टनर के साथ खुश है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोरोना की चपेट में आईं किरण खेर, तीन साल पहले हुआ था ब्लड कैंसर, जानिए अब कैसी है हालत
  • शाह परिवार संग होली मनाएगी अनुपमा, जश्न के बीच बढ़ेंगी अनुज की गलतफहमियां
  • Kartik Aryan जल्द चखने वाले हैं ‘शादी का लड्डू’, सबके सामने किया बड़ा ऐलान
  • सारा खान ने शहनाज गिल के साथ परदे के पीछे किया ऐसा की वायरल हुआ वीडियो
  • रील बनाते-बनाते सरका रूपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन बहू का पल्लू, कैमरे में कैद हुआ ऊप्स मूवमेंट

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme