Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

एक साल बाद आई स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अंतिम तस्वीर सामने, बड़ी बहन के सिरहाने इस तरह बैठी दिखी आशा

Posted on September 22, 2022

फिल्म जगत की महान गायिका और स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर अब अपने चाहनेवालों को छोड़कर इस दुनिया से चली गई हैं। फैंस उन्हें याद करके अपनी आंखों से निकलते आंसू को रोक नहीं पा रहे हैं। लता दीदी को याद करते हुए हर किसी की आंखे नम हो गई हैं। उनके इस दुनिया से जाने के बाद उनके बारे में कई अनसुनी बातें सामने आई हैं। जिसके चलते ये पता चलता है कि लता दीदी कितनी अच्छी थी। फैंस आज भी उन्हें उतना ही याद करते हैं जितना उनके रहने पर किया करते थे। वैसे तो लता दीदी भले ही अपने शरीर को त्याग चुकी हों। लेकिन वो आज भी अपने गानों के जरिए जीवित हैं। हाल ही में उनकी एक आखिरी तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों लता मंगेशकर ने अपनी आंखें हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर ली। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। फैंस अपनी लता दीदी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी मात्रा में पहुंचे थे। वहीं जो नहीं पहुंच पाए थे, उन्होंने उनकी इन्हीं आखिरी तस्वीरों और वीडियोज़ से उनके अंतिम दर्शन किए। बता दें कि लता मंगेशकर को श्रद्धांजली देने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत के सभी दिग्गज पहुंचे थे। जिस दौरान उन्होंने लता दीदी को सम्मान पूर्वक श्रद्धांजली दी। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म जगत की दोनों बहनें एक साथ नज़र आ रही हैं।

वायरल तस्वीर में लता मंगेशकर को तिरंगे से लिपटा हुआ देखा जा सकता है। वहीं उनकी बहन आशा भोसले अपनी बहन लता मंगेशकर के सिराहने के बगल में कुर्सी पर बैठी नज़र आ रही हैं। उन्होंने सफेद साड़ी पहने हुए काला चश्मा लगा रखा है। वहीं लता दीदी के आस-पास उनके परिवार के सदस्य खड़े हैं। उनकी तस्वीरें लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। साथ ही लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

भले ही लता दीदी ने शादी न की हो और जीवनभर अकेली रही हों। लेकिन आशा भोसले से लेकर उनकी तीनों बहनें-भाई और उनके बच्चे हमेशा उनके साथ खड़े रहे। साथ ही अंतिम यात्रा के समय लता दीदी के बगल में आर्मी के भी कुछ जवान खड़े दिखे। लता दीदी के रथ को फूलों से सजाया गया है और उन्हें बेहतरीन तरीके से अंतिम विदाई दी गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नम्रता मल्ला ने बिकिनी टॉप पहन कर दिखाया सुडौल फिगर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
  • गौतम अड़ानी साइकिल पर बेचते थे साड़ियां, इस तरह मेहनत से बदली गौतम अड़ानी की पूरी जिंदगी
  • बॉलीवुड के यह सितारे बुढ़ापे में भी नहीं ले रहे रुकने का नाम, बुढ़ापे में भी ले रहे हैं बाप बनने का सुख
  • सलमान ख़ान की भाभी को पहली बार देखते ही दिल दे बैठे थे आशुतोष राणा, दोनों की जोड़ी के आज भी चर्चे हैं पूरे भारत में
  • 90 के दशक के इस दमदार विलन को नहीं मिल रहा काम, मजबूरी में करना पद रहा ये छोटा काम

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme