Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

सैफ-तैमूर संग ‘ब्रह्मास्त्र’ देखकर निकलीं करीना कपूर हुईं ट्रोल, लोग बोले- शक्ल बता रही है की…

Posted on September 22, 2022

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई करके सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र को कुछ खास अच्छे रिव्यू नहीं मिल रहे। बायकॉट का ट्रेंड तो पहले से ही चल रहा था, ऐसे में दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया ने मेकर्स की परेशानी थोड़ी बढ़ा दी है।

रणबीर कपूर की कजिन करीना कपूर फिल्म को फर्स्ट डे देखने पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके साथ सैफ और तैमूर भी मौजूद थे। थिएटर से निकलते वक्त करीना ने किसी से बात नहीं की, ना ही फिल्म को लेकर कोई रिएक्शन दिया। वो हॉल से निकलीं और सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गईं। करीना के इस एटीट्यूड को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग बोल रहे है कि अब मैडम क्या बोलेंगी, इन्हें तो खुद बायकॉट किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करीना कपूर और सैफ अली खान को पैपराजी लगातार आवाज दे रहे थे कि शायद वो फिल्म को लेकर कुछ रिएक्शन दें पर करीना ने एक लफ्ज तक नहीं बोला। अब सोशल मीडिया पर लोग उनके मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा- लगता ही फिल्म बहुत ही बेकार थी तभी कुछ नहीं बोला इन्होंने। तो एक ने याद दिलाया करीना और आलिया का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘अगर पसंद नहीं तो मत देखो हमारी फिल्म’, उसे लिखा- मत देखो हमारी फिल्म, हम खुद देख लेंगे।

बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर थी। फिल्म इस साल की सबसे बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। करीना को भी ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त बायकॉट झेलना पड़ा था। हाल ही में फिल्म मेकर प्रकाश झा ने भी इसके फ्लॉप होने का ठिकरा अमिर खान पर फोड़ा था साथ ही उन्होंने फिल्म की कहानी को भी बोगस बताया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • IIFA 2023 में थिरकते नजर आए Salman Khan, एक्टर की बहन अर्पिता संग दिखी प्यारी बॉन्डिंग
  • मां बनने वाली हैं ये 7 एक्ट्रेस, शादी के सालों बाद पहली बार बनेंगी मां
  • रेड कार्पेट पर व्हाइट गाउन पहन अनुष्का शर्मा ने किया डेब्यू, पत्नी के लुक पर दीवाने हुए विराट कोहली
  • Ileana D’Cruz ने बाथरूम से शेयर की मिरर सेल्फी, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप !!
  • Esha Gupta के बोल्ड अवतार ने हिलाया इंटरनेट, डीपनेक ड्रेस में लोगों ने कर डाला बुरी तरह ट्रोल

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme