Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

काजोल की बहन तनीषा ने 39 साल की उम्र में करवाये अपने अंडे फ्रिज, माँ तनुजा का था यह रिएक्शन

Posted on October 5, 2022

टेलीविजन और बॉलीवुड सेलिब्रिटी में अपने एग्स फ्रिज करवाने की घटना लगभग सामान्य है, कई बड़े सितारें ऐसा कर चुके हैं। एकता कपूर, मोना सिंह और राखी सावंत जैसे कई सितारें अपने एग्स को फ्रिज करवाने की बात खुलेआम कह चुके हैं। इन सबके अलावा अब काजोल की छोटी बहन और बिग बॉस की प्रतिभावि8 रह चुकी तनीषा मुखर्जी भी अपने जीवन का यह बड़ा फैसला लेते हुए 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रिज करवा चुकी है। तनीषा के अनुसार वो यह काम पहले ही करना चाहती थी। हालांकि डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी थी।

दरअसल हाल ही में मीडिया से बात करते हुए तनीषा ने कई सारी बातें की, इसमें एग्स फ्रिज से ले कर सोशल मीडिया पर होती उनकी आलोचना और अपनी बहन काजोल के साथ तुलना जैसे कई मुद्दों और अपनी बात रखी। गौरतलब है कि बिग बॉस में नजर आ चुकी तनीषा मुखर्जी ने एक और रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी भी किया था। इस हालिया इंटरव्यू में तनीषा ने कई अनसुने राज़ से भी पर्दा उठाते हुए बारीकी से अपने अभी तक के जीवन पर बात की।

View this post on Instagram

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में तनीषा ने बताया कि वे यह काम काफी पहले से करना चाहती थी। जब वो 33 साल की थी तब वे इसके लिए डॉक्टर के पास भी गयी थी। मगर उस समय डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल यह ना करने की सलाह दी थी। तनीषा उन्हें बताती है कि उस वक्त डॉक्टर ने उनसे कहा था कि उन्हें इस उम्र में यह नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टर के अनुसार यह प्रोसेस उस वक्त की जानी चाहिए जब बच्चे पैदा करने की उम्मीद बिल्कुल ना के बराबर हो जाये। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महिला सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए नहीं है, बच्चा पैदा करना या ना करना उनकी निजी च्वाइस है।

अभिनेत्री ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा ‘जरूरी नहीं है कि हर महिला के बच्चें हो। आप बच्चा गोद भी ले सकतें हैं, दुनिया में बहुत सारे बच्चें हैं। मुझे लगता है लोगों को इसके बारे में सामने आकर खुलकर बात करनी चाहिए।’ तनीषा अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती है कि, ‘मुझे लगता है कि ये जरुरी नहीं आप शादी करें या फिर किसी के साथ रिश्ते में हो। आपको परिभाषित करने के लिए जीवन में पुरुष की जरूरत नहीं है।’

जब तनीषा से पूछा गया कि उनके जीवन के इस बड़े फैसले पर उनकी माँ तनुजा की इस पर क्या प्रतिक्रिया थी तो इसके जवाब में वे बताती हैं कि उनकी माँ ने उनके हर फैसले का समर्थन किया है, और इस फैसले पर भी वे उनके साथ थी। तनीषा का कहना है कि उनकी माँ एक खुले विचारों वाली महिला है। गौरतलब है कि बिग बॉस 7 में उनका और अरमान कोहली के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि इस शो से बाहर आने के कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोरोना की चपेट में आईं किरण खेर, तीन साल पहले हुआ था ब्लड कैंसर, जानिए अब कैसी है हालत
  • शाह परिवार संग होली मनाएगी अनुपमा, जश्न के बीच बढ़ेंगी अनुज की गलतफहमियां
  • Kartik Aryan जल्द चखने वाले हैं ‘शादी का लड्डू’, सबके सामने किया बड़ा ऐलान
  • सारा खान ने शहनाज गिल के साथ परदे के पीछे किया ऐसा की वायरल हुआ वीडियो
  • रील बनाते-बनाते सरका रूपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन बहू का पल्लू, कैमरे में कैद हुआ ऊप्स मूवमेंट

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme