बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। उन्होंने विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से शादी रचाई है। दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा है। परिवार के साथ अभिषेक बच्चन की कई तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय पर अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के साथ सोने की जिद्द की थी। जिस पर उनके पिता अमिताभ ने उन्हें खूब फटकार लगाई थी।
बता दें कि अभिषेक जिस हिरोइन के साथ सोना चाहते थे, वह कोई और नहीं बल्कि जीनत अमान थी। जो उस समय इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकारों में से एक हुआ करती थी। दरअसल, हुआ यूं कि काफी समय पहले अमिताभ अपने परिवार के साथ नेपाल गए थे। उस दौरान जीनत अमान भी वहां फिल्म की शूटिंग के लिए मौजूद थी। ऐसे में वे डिनर पर आपस में मिले। सबने डिनर किया और एक-दूसरे से खूब बातें की। यहां तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन फिर अभिषेक बच्चन ने जीनत अमान के सामने कुछ ऐसा कह दिया कि सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, डिनर के बाद अभिषेक बच्चन ने जीनत अमान से कहा कि वो भी उनके साथ सोने चलेंगे। वो जिद्द करने लगे कि वो उन्हीं के साथ सोएंगे। बता दें कि इस दौरान अभिषेक की उम्र महज 7 साल थी। ऐसे में जीनत ने छोटे बच्चन को बड़े प्यार से समझाया कि बच्चे अपनी मां के साथ ही सोते हैं।
जिसके बाद अभिषेक बच्चन वहां से चले गए। उनसे जुड़ा ये मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीनत के सामने ऐसा बोलने पर बिग बी ने अभिषेक को डांट-फटकार भी लगाई थी। उन्होंने अभिषेक को काफी ज्यादा सुनाया था। जिसके बाद अभिषेक भी चुप हो गए थे।
खैर, बात करें अभिषेक के वर्कफ्रंट की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में दिखने वाले हैं। जिसमें वो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ लीड रोल में रहेंगे। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। फैंस को अभिषेक-ऐश्वर्या स्टारर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि इससे पहले उनकी फिल्म बॉब बिस्वास रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने पसंद किया था।