बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जिनमें उन्होंने कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। बता दें कि सिमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अपने पुराने चैट शो की कई क्लिप्स अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
बता दें कि सिमी ग्रेवाल लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहती हैं। जिसके चलते एक्ट्रेस सुर्खियों में भी काफी कम नज़र आती हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक वीडियो है। जिसे उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा नज़र आ रही हैं। वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। जिससे पता चलता है कि फैंस को उनकी ये वीडियो कितनी ज्यादा पसंद आ रही है।
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो उसमें बच्चन फैमिली एंकर सिमी ग्रेवाल के साथ हंसी मज़ाक करती नज़र आ रही हैं। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सिमी एक्टर अमिताभ बच्चन से उनके शो पर आने के लिए धन्यवाद करती हैं। जिस पर हंसी मज़ाक करते हुए अमिताभ बच्चन भी कह देते हैं कि जब भी उनका शो छोड़ने का मन करें, तो वो शो को छोड़ सकती हैं। अमिताभ बच्चन अपनी ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि वो उनके शो को संभाल लेंगे।
एक्टर कहते हैं कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी 1.5 साल तक काम किया है। ऐसे में उन्हें सिमी का ये शो होस्ट करने के लिए बस सफेद रंग का कोट पैंट पहनकर खड़े हो जाना है। जिसके बाद जया बच्चन बोल पड़ती हैं कि और दाढ़ी। जिस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि वो तो पहले से ही सफेद है।
फिर अभिषेक और अमिताभ दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। उनका ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। साथ ही खूब शेयर भी कर रहे हैं।