बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवने हैं। एक्टर ने कई बड़ी फिल्मों में एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम किया है। बता दें कि अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में अजय के बारे में एक पुराना किस्सा सामने आ रहा है।
आपको बता दें कि अजय देवगन आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। एक्टर कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे उनकी साली हैं। दरअसल, हाल ही में एक किस्सा सामने आया है।
जिससे पता लगता है कि अजय देवगन ने अपनी साली के साथ रोमांस किया था। जबकि एक्टर को ये पता था कि वो काजोल की बहन हैं, तब भी एक्टर ने ऐसा किया। अजय देवगन के ऐसा करने पर फैंस उन्हें साली आधी घरवाली कहकर चिढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड के सिंघम इसी के चलते चर्चा में बने हुए हैं।
अगर बात करें किस्से की तो एक बार फिल्म ‘चोरी-चोरी’ में अजय देवगन के साथ काजोल की बहन नज़र आई थी। जिसमें वो लीड रोल में थी। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी नज़र आई थी। जी हां, रानी मुखर्जी ही काजोल की बहन हैं। दोनों के रिश्ते के बारे में काफी लोगों को नहीं पता है। जिसके चलते फैंस इस बारे में सुनकर काफी ज्यादा हैरान हैं। एक्टर ने इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ कई बार रोमांटिक सीन्स दिए थे। जिसके चलते वो इस समय सुर्खियों में छा गए हैं।
खैर, अगर बात करें अजय देवगन के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘आरआरआर’, ‘रनवे 34’, ‘मैदान’, ‘थैंक गॉड’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगे। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की ये सारी फिल्में इसी साल रिलीज़ होगी। जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है। वो अक्सर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते रहते हैं।