टीवी से लेकर कई बॉलीवुड सितारे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अनुष्का शर्मा -विराट कोहली, करीना कपूर -सैफ अली खान जैसे कई सेलिब्रिटी कपल्स अपने घर में नए मेहमान के स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी पसंदीदा हीरोइंस की प्रेगनेंसी की खबर सुनकर फैंस भी बहुत खुश हैं। अनुष्का और करीना के बाद अब फैंस दीपिका से भी जल्द ही खुशखबरी सुनने की उम्मीद कर रहे हैं।
बता दे कि रणवीर और दीपिका की शादी को 2 साल हो गए। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि यह सेलिब्रिटी कपल भी फैमिली प्लैनिंग कर रहा है। वहीं अब दीपिका ने इस बारे में बात करते हुए अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बताया है। दीपिका ने बताया है कि इस समय वह और रणवीर अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने अभी बेबी प्लान नहीं किया है।
काम को लेकर व्यस्त है अभी: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात की है। दीपिका ने बताया कि, फिलहाल वह और रणवीर बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वे दोनों ही अपने काम को लेकर बहुत व्यस्त हैं। दीपिका के मुताबिक उनके और रणवीर के पास अभी बहुत से प्रोजेक्ट है। जिनके लिए वे दोनों बहुत सीरियस और डेडीकेटेड हैं।
इस वजह से वह अभी बेबी प्लानिंग नहीं करना चाहते। दीपिका ने आगे बताया कि रणवीर सिंह को बच्चों से बहुत लगाव है। इस वजह से आने वाले समय में वह जरूर बेबी प्लान करना चाहते हैं। लेकिन अभी दोनों ने ही इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।
मानसिक रूप से होना होता है तैयार: रणवीर सिंह और दीपिका के फैंस उनसे जल्द ही फैमिली प्लानिंग की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं उनके परिवार को भी दोनों से यही उम्मीद है। लेकिन फिलहाल वह अपने करियर को महत्व देना चाहते हैं। दीपिका और रणवीर दोनों ही सुपरस्टर हैं। इस वजह से उनकी फिल्मों को लेकर फैंस को बहुत उम्मीदें रहती हैं। वे दोनों ही अपनी फ्रेंड की इस उम्मीद को नहीं तोड़ना चाहते हैं।
दीपिका और रणवीर की तरह से बहुत से कपल्स हैं जो अपने करियर पर फोकस करने के लिए भी बेबी प्लानिंग जल्दी नहीं करते। अगर एक्सपोर्ट्स की माने तो बेबी प्लैनिंग के लिए सबसे जरूरी है कि एक कपल इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। क्योंकि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसे दोनों को मिलकर निभाना होता है।
समाज के दबाव में न लें फैसला: आमतौर पर शादी के बाद एक कपल से उम्मीद की जाती है कि वह जल्द से जल्द बेबी प्लान कर लें। परिवार और समाज भी उनके ऊपर इसके लिए दबाव डालते हैं। लेकिन इस मामले में हर कपल को सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए। बेबी प्लैनिंग के लिए मानसिक रूप के साथ साथ अपने काम की व्यस्तता और अपनी आर्थिक स्थिति भी देख लेना चाहिए। आप अपनी सिचुएशन और घर के हिसाब से फैसला लेंगे तब जाकर आप अपने बच्चे को एक अच्छा फ्यूचर दे पाएंगे।