Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

दिव्यंका त्रिपाठी भी हो चुकी है कास्टिंग काउच का शिकार, दर्दनाक पल याद करते हुए कहा – मैं उस वक्त बच्च्ची थी…

Posted on September 28, 2022

टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी काफी ज्यादा जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। इन्होंने छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में काम किया है। फैंस इनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी किसी-न-किसी तस्वीर के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार दिव्यांका त्रिपाठी का एक खुलासा जमकर चर्चा में है। जिसमें उन्होंने बताया है कि एक बार उन्हें डायरेक्टर के साथ समय बिताने पर बड़ा ब्रेक मिलने का ऑफर मिला था। फैंस उनके इस खुलासे को सुनकर काफी ज्यादा हैरान हैं।

अपने इस खुलासे में उन्होंने बताया है कि जब वो छोटी थी तब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उस समय उन्हें एक प्रोजेक्ट मिला था। जिसे पूरा करने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था तब उन्हें पैसों की काफी जरूरत थी। उन्हें अपने बिल, ईएमआई आदि भरने के लिए पैसों की बहुत जरुरत हुआ करती थी और उनके पास पैसे बिलकुल नहीं थे। जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने उन्हें डायरेक्टर की तरफ से ऑफर किया था कि एक्ट्रेस को उनके साथ जाना होगा और एक्ट्रेस को टीवी में बड़ा ब्रेक मिल जाएगा।

इतना सब बताने के बाद एक्ट्रेस ने बोला कि उन्होंने इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया। क्योंकि उन्हें पता था कि अगर उन्हें पहली बार काम मिल सकता है तो आगे भी मिलेगा। काम के लालच में उन्हें किसी डायरेक्टर के साथ जाने और समय बिताने की कोई जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो इंडस्ट्री के बारे में उतना नहीं जानती थी। उन्हें नहीं पता था कि ऑफर को ठुकराने के बाद उन्हें उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी तक मिल जाएगी। दिव्यांका ने बताया कि उनके ऑफर ठुकराने के बाद ये खबर फैला दी गई थी कि दिव्यांका त्रिपाठी काफी ज्यादा नखरीली अदाकारा हैं। जिसके चलते लोग उन्हें प्रोजेक्ट तक ऑफर नहीं करते थे। इस कारण वश उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ गई थी।

डायरेक्टर की तरफ से आए ऑफर के बारे में और अधिक बताते हुए दिव्यांका ने कहा कि उन्हें ऑफर के फायदे यूं सुनाए गए थे कि मानो इसी से काम मिल सकता है। यानी उनका कहना था कि अगर दिव्यांका डायरेक्टर के साथ जाती हैं तो उन्हें बहुत प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो उनका करियर खत्म है, उन्हें कोई काम नहीं देगा। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ने मना कर दिया और अपनी काबीलियत के चलते इंडस्ट्री में नाम कमाया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • e-SHRAM Card: लोगो की चमकी किस्मत चुनाव से पहले सरकार खाते में भेज रही योजना के पैसे,फटफट देखे
  • आम आदमी के लिए ख़ुशख़बरी बिजली बिल आएगा जीरो, सरकार दे रहा है मुफ्त में सोलर पैनल लगाने का मौका,ऐसे करें अप्लाई
  • आम आदमी के लिए खुशखबरी RBI ने 2000 के नोट पर दी गुड न्यूज, इस तरह आसानी से बदल सकते है
  • LIC ने निकली नै धांसू स्कीम में इतना इन्वेस्ट करने से , जिंदगी भर मिलती रहेगी 1 लाख रुपये की पेंशन
  • Oneplus ने आपना ये धांसू 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर ने से ,IPhone 14 के प्राइस में आई 12000 की कटौती, देखे नए फीचर्स

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme