बॉलीवुड इंडस्ट्री की मस्तानी दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक हर चीज़ के कायल है। बता दें कि दीपिका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह से जुड़ा एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर उनके फैंस उनके लिए काफी ज्यादा परेशान हैं।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण आए दिन किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनते पति रणवीर सिंह है। दरअसल, इस बार दीपिका ने रणवीर सिंह से जुड़ा एक खुलासा किया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि वो रणवीर की एक आदत से बिल्कुल परेशान हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि रणवीर के घर पर होते हुए भी उन्हें अकेले ही डिनर करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर को काफी जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत है। जिसके चलते दोनों खाना खाने साथ तो बैठते हैं लेकिन रणवीर जल्दी से डिनर कप्लीट करके उठ जाते हैं और दीपिका अपना खाना खा ही रही होती हैं। दीपिका ने बताया कि उन्हें अकेले डिनर करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। लेकिन फिर भी रणवीर की इस आदत के चलते उन्हें अकेले ही डिनर करना पड़ता है।
बता दें कि बीते दिनों दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ रिलीज़ हुई थी। फिल्म की रिलीज़ के पहले से ही यह बहुत ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म के साथ-साथ इसमें काम करने वाले एक्टर्स भी सुर्खियों में छाए रहे थे। फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा लीड रोल में नज़र आए। लोगों को दीपिका की ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और बॉलीवुड की मस्तानी की ये फिल्म फ्लॉप हो गई। बता दें कि रिलीज़ से पहले फिल्म के कलाकारों को मेकर्स के साथ कई बार प्रमोशन करते स्पॉट किया गया था।
वहीं अगर बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘द इंटर्न’, ‘प्रोजेक्ट के’, ‘फाइटर’, ‘लव फॉर एवर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगी। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि दीपिका की ये सारी फिल्में इसी साल रिलीज़ हो सकती हैं।