आये दिन हमें बॉलीवुड दुनिया से कुछ न कुछ चौकाने वाली खबरे देखने को मिलती है। साथ ही कभी कभी कुछ खबरे ऐसी होती है, जो सालो तक चलती रहती है। या फिर जिस एक्ट्रेस या एक्टर के साथ ये घटनाएं होती है, वो सालो साल उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती है। तो आइये देखते है बॉलीवुड दुनिया की ऐसी कुछ खबरे जिन्हे आजतक बॉलीवुड के कुछ एक्ट्रेस अब तक भूल नहीं पाए है।
बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। शादी से पहले इन कलाकारों का रिश्ता बहुत अच्छा रहा. लेकिन शादी करते ही इनके बीच अनबन शुरू होने लगी। और रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिनकी शादी हुई, लेकिन थोड़े दिनों बाद टूट भी गई। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में.
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम – बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ शादी रचाई है। लेकिन इससे पहले करण सिंह ग्रोवर दो शादियां कर चुके थे। उन्होंने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ की थी, जो 9 महीने में ही टूट गई थी। इसके बाद जेनिफर विंगेट के साथ रचाई दूसरी शादी भी 2 साल के भीतर टूट गई थी।
किशोर कुमार और योगिता बाली – बॉलीवुड के मशहूर गायक किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की थी। इसके बावजूद भी किशोर कुमार का शादीशुदा जीवन सफल नहीं हो पाया। बता दें, किशोर कुमार ने तीसरी शादी मशहूर अभिनेत्री योगिता बाली से की थी। लेकिन शादी के 2 साल बाद इनका रिश्ता टूट गया और चौथी शादी के कुछ दिन बाद उनकी मौ’त हो गई थी।
दिव्या भारती और साजिद नाडियावाला – बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती ने डायरेक्टर साजिद नाडियावाला से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के महज एक साल बाद ही दिव्या भारती की मौ’त हो गई। जिसके चलते साजिद नाडियावाला और दिव्या का रिश्ता हमेशा के लिए ख’त्म हो गया। इन दोनों की शादी केवल 10 महीने ही चल पाई थी।
रेखा और मुकेश अग्रवाल – बता दें, रेखा और मुकेश अग्रवाल ने साल 1990 में शादी रचाई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही साल 1991 में मुकेश अग्रवाल ने फां’सी लगा ली। जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता अधूरा ही रह गया। गौरतलब है कि रेखा का नाम हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा गया लेकिन इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।
मलिका शेरावत और करण गिल – एक्ट्रेस मलिका शेरावत ने हमेशा इस बात को नकारा है की, वो शादीशुदा है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक मलिका शेरावत ने पायलट करन सिंह गिल से साल २००० में शादी रचाई थी। लेकिन, शादी के लगभग एक साल बाद ही उनका त’लाक हो गया। और दोनों को एक साल के अंदर ही अलग होना पड़ा था।