Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

यह फोटो लीक नहीं होती तो कभी सामने नहीं आती स्टार्स की यह काली करतूतें, कोई ठग के तो कोई दूसरे की बीवी के साथ….

Posted on September 28, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की कुछ पर्सनल तस्वीरें बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो 200 करोड़ के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस उस सुकेश के काफी नजदीक दिख रही हैं, जो फिलहाल ठगी के मामले में जेल में बंद है। साथ ही उनके गले पर लव बाइट का भी निशान है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नही है, जब बॉलीवुड सेलेब्स की कोई प्राइवेट तस्वीर लीक हुई हो। इससे पहले भी कई ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। ऐसे में आज हम केवल जैकलीन-सुकेश पर नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स की उन वायरल तस्वीरों पर बात करने वाले हैं। जिसे देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान रह गए थे।

सबसे पहले बात करते हैं न्यूली वेड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की। वैसे तो दोनों ही एक्टर्स की शादी का पता किसी को नहीं था। ऐसे में लोग काफी कंफ्यूज थे। लेकिन दोनों की एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पहले से रिलेशन में थे। दरअसल, कैट ने एक तस्वीर स्टोरी पर शेयर की थी, जिसमें वो किसी के कंधे पर सिर रख कर आराम कर रही हैं। उस शख्स ने पीले कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी। वहीं कुछ दिन बाद विक्की की भी एक तस्वीर वायरल हुई। जिसमें विक्की ने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। जिसके बाद पैप्स कैट-विक्की की तस्वीर को जोड़ कर देख रहे थे और अंदाजा लगा रहे थे कि ये दोनों के डेटिंग के दौरान की तस्वीरें हैं। साथ ही ये बात फैलने पर कैट ने इस स्टोरी को डिलीट भी कर दिया था।

कड़ी में आगे बढ़ते हुए बारी आती है रणबीर कपूर और माहिरा खान की। दरअसल, दोनों कलाकार ‘संजू’ फिल्म की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क गए थे। जहां से दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ सिगरेट पी रहे थे। जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया था।

वहीं एक्ट्रेस ऋतिक रौशन और एक्ट्रेस कंगना रनोट की प्राइवेड तस्वीर भी वायरल हो चुकी हैं। वैसे तो दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कबूला नहीं लेकिन एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कह दिया था। जिसने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी, लेकिन तब तक वो रिश्ता बचा नहीं था। बता दें कि ये वायरल तस्वीर एक पार्टी की है, जिसमें ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन भी मौजूद थी।

अब बारी आती है सलमान खान और यूलिया वंतूर की। प्लेबैक सिंगर यूलिया वंतूर ने साल 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान एक इंस्टाग्राम लाइव किया था। जिसमें गलती से सलमान खान भी नज़र आ गए थे। जिसके बाद यूलिया ने सलमान को इशारा करते हुए पीछे जाने को बोला। लेकिन उनके लाइव का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया और लोगों को पता लग गया कि लॉकडाउन के दौरान यूलिया और सलमान पनवेल फार्महाउस पर साथ थे।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने रिलेशन को पहले रिवील नहीं किया था। लेकिन दोनों की एक तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें एक्ट्रेस विराट का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर वॉक कती नज़र आई थी।

अब बारी आती है एक्टर सनी देओल और एक्टर डिंपल कपाड़िया की। गौरतलब है कि साल 1984 में रिलीज़ फिल्म ‘मंजिल-मंजिल’ में दोनों कलाकारों ने एक साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच रिलेशन की खबरें जोरों पर थी। लेकिन दोनों ने शादीशुदा होने के चलते एक-दूसरे से मिलना छोड़ दिया और अपने रास्ते अलग कर लिए। अपने अफेयर के तकरीबन 33 साल बाद साल 2017 में सनी और डिंपल को एक साथ लंदन के एक बस स्टैंड पर स्पॉट किया गया था। जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था। उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा चर्चा में थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉलीवुड इन 8 बड़ी अभिनेत्रियों को है शराब पीने का शौक,एक तो शराब के साथ…
  • निकितन धीर -कृतिका सेंगर ने बेटी देविका संग शेयर किया परफेक्ट फैमिली फोटोज की झलकियाँ
  • Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक कॉपी कर रही हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan? देखें PICS
  • तेरे इश्क में घायल की काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी चिल स्टाइल में किया डांस देखिये वीडियो
  • रियल लाइफ में बेहद हॉट हैं अनुपमा की ‘बेटी’ पाखी, देखें तस्वीरें…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme