बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली जान्हवी कपूर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। सभी जानते हैं कि जान्हवी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। एक समय था जब सब जान्हवी को श्रीदेवी की बेटी के रूप में जानते थे, लेकिन अब जान्हवी को उनके नाम और काम की वजह से पहचाना जाता है। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली जान्हवी के पिता बोनी कपूर फिल्म निर्देशक और निर्माता है। उनकी मां बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में शुमार थी। हालांकि बहुत कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस बात का गम जान्हवी के दिल में हमेशा कहीं ना कहीं रहेगा।
श्रीदेवी नहीं देख पाई थी जान्हवी का बॉलीवुड डेब्यू: हर माता पिता की इच्छा होती है कि वह अपने बच्चों को जिंदगी में सफल होते हुए देखें। वहीं बच्चे भी यह चाहते हैं कि सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए उनके माता-पिता हमेशा उनके साथ रहे। श्रीदेवी भी अपनी बेटी जान्हवी कपूर को बॉलीवुड डेब्यू करते देखना चाहती थी। लेकिन उनकी पहली फिल्म धड़क रिलीज होती उसे पहले ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि अपनी मां के चले जाने से हिम्मत ना हारते हुए जान्हवी ने जी तोड़ मेहनत की और आज उनकी गिनती बॉलीवुड की फेमस अदाकाराओं में होती है।
यूथ आइकन है जान्हवी कपूर: जान्हवी कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा ही युवाओं के बीच बहुत फेमस रही है। वो एक ब्रांड है जिसे हर कोई फॉलो करता है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो भी शेयर करती हैं जो आते ही तहलका मचा देते हैं।
जान्हवी हर तरह की ड्रेस में अच्छी लगती हैं। चाहे उन्होंने बिकनी पहनी हो या फिर साड़ी, वह हमेशा ही कॉन्फिडेंस के साथ हर आउटफिट को कैरी करती हैं और फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह जिम जाती दिखाई दे रही है। जान्हवी को हमेशा टाइट कपड़े पहने देखा जाता है। वह अक्सर जिम जाते हुए इस तरह के कपड़ों में स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर जगह उनकी बातें की जा रही है।