Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

करिश्मा कपूर का बड़ा खुलासा, कहा – सेट पर किया करते थे सुनील शेट्टी मेरे साथ ऐसी हरकतें

Posted on September 23, 2022

कपूर खानदान की पहली अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने हुनर के दम पर बॉलीवुड में एक दशक तक अपना सिक्का जमाया था। उन्होंने बॉलीवुड कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और आमिर खान फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे मसखरे अभिनेता हैं। इनमें सुनील शेट्टी तो टॉप पर हैं। बता दें करिश्मा और सुनील ने ‘रक्षक’, ‘सपूत’, ‘बाज : बर्ड इन डेंजर’ और ‘कृष्णा’ जैसी फिल्में एक साथ की है। इन्हीं फिल्मों के दौरान उनके साथ घटी दो घटना उन्हें अब तक याद है। जिसमें उनके साथ शरारत हुई थी।

करिश्मा इन घटनाओं को याद करते हुए बताती है कि “हम चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और मैंने देखा कि एक आदमी धोती पहने कुछ दूरी पर बैठा है। बहुत सारे लोग इधर-उधर हो गए, मैंने सोचा कि वह दक्षिण के एक वरिष्ठ कलाकार होंगे। जिसे शायद मैं नहीं जानती। बाद में, अन्ना (सुनील शेट्टी) ने मुझे उनसे मिलने के लिए कहा। हमने एक साथ तस्वीरें क्लिक कीं और लगभग 20 मिनट तक बात की। बाद में, शॉट से पहले, धोती पहने वो आदमी मेरे पास आया और मेरे चेहरे पर कुछ कुछ करने लगा। मैं तुरंत सुनील के पास गयी, उसके बारे में पूछताछ की, और उन्होंने खुलासा किया कि यह एक शरारत थी और वह व्यक्ति वास्तव में उनका मेकअप आर्टिस्ट था।”

वहीं एक दूसरा वाकिया बताते हुए वे कहती हैं कि “एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान, मैंने देखा कि दो आदमी धार दार चीज़ के साथ एक-दूसरे के नजदीक आ रहे थे। कुछ ही समय में, उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी। मैं इतना डर गई कि मैंने पुलिस और यूनिट के किसी व्यक्ति से लड़ाई रोकने के लिए कहा। जब मैं सचमुच आंसू बहा रही थी, सुनील ने खुलासा किया कि यह सिर्फ एक शरारत थी!”

बता दें कि अपने करियर की इन यादों को करिश्मा कपूर सोनी टेलीविज पर प्रासारित होने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के आने वाले एपिसोड में आपको बताती हुई नजर आएंगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नम्रता मल्ला ने बिकिनी टॉप पहन कर दिखाया सुडौल फिगर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
  • गौतम अड़ानी साइकिल पर बेचते थे साड़ियां, इस तरह मेहनत से बदली गौतम अड़ानी की पूरी जिंदगी
  • बॉलीवुड के यह सितारे बुढ़ापे में भी नहीं ले रहे रुकने का नाम, बुढ़ापे में भी ले रहे हैं बाप बनने का सुख
  • सलमान ख़ान की भाभी को पहली बार देखते ही दिल दे बैठे थे आशुतोष राणा, दोनों की जोड़ी के आज भी चर्चे हैं पूरे भारत में
  • 90 के दशक के इस दमदार विलन को नहीं मिल रहा काम, मजबूरी में करना पद रहा ये छोटा काम

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme