बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मल्लिका शेरावत काफी ज्यादा जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड की कई फिल्में की हैं। जिनमें उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। मल्लिका आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आते हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस आए दिन अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस दौरान भी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही हैं। अपनी इन तस्वीरों में मल्लिका काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इस समय गोवा में इंज्वाय कर रही हैं। जहां से उन्होंने रिजॉर्ट के पूल में मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। अपनी इन तस्वीरों में मल्लिका शेरावत ने अपने बालों को बांधते हुए आर्मी ब्रा पहने हुई हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने बड़ी राउंड इयरिंग्स कैरी की हैं।
मल्लिका शेरावत ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में ‘वीकेंड’ लिखा है। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं। यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिखा ‘ओवरलोडेड बेब’। वहीं दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा ‘फायर इन वॉटर’। इसके अलावा कई अन्य यूज़र्स ने भी उनकी इस तस्वीर पर फायर और हार्ट वाले इमोजी कमेंट किए हैं।
बता दें कि बीतें दिनों मल्लिका शेरावत की एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें एक्ट्रेस योग करते नज़र आ रही थी। अपनी इस वीडियो में मल्लिका ने बिकिनी पहन रखी थी। उनका ये बोल्ड लुक और उन्हें यूं योग करते देख फैंस अपने आप को रोक नहीं पा रहे थे। मल्लिका अक्सर अपने हुस्न का जलवा अपने फैंस पर बिखेरती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं।
वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार साल 2019 में आई ‘बू सबकी फटेगी’ में दिखी थी। एक्ट्रेस की ये फिल्म एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म थी। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अपनी इस फिल्म के बाद मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। लेकिन वो जल्द ही साउथ सिनेमा में डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस फिल्म ‘नागमति’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उनकी यह फिल्म तेलुगु और तमिल भाषीय होगी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।